बर्खास्त जवान की बहाली के लिए प्रदर्शन कर रहे नगर सेना के जवान, जिला सेनानी को हटाने और FIR की मांग

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बर्खास्त नगर सेना जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जवान संतोष पटेल ने अपनी बर्खास्तगी से परेशान होकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। संतोष ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस घटना ने विभाग के भीतर चल रहे असंतोष को सार्वजनिक कर दिया है।

दफ्तर में प्रदर्शन और जिला सेनानी के खिलाफ मोर्चा

जवान की हालत नाजुक होने की खबर मिलते ही उनके साथी नगर सेना कार्यालय परिसर में जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जवान जिला सेनानी अनुज एक्का के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। जवानों का आरोप है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और अनुशासन के नाम पर तानाशाही की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महिला सैनिकों ने भी अधिकारी के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब सभी जवान संतोष पटेल की बहाली और जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी शिकंजा कसने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Also Read: रायपुर के तूता में डीएड अभ्यर्थियों का अनशन: कड़ाके की ठंड में बिगड़ी कई प्रदर्शनकारियों की तबीयत, नियुक्तियों के लिए अड़े युवा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button