
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी महिला इकाई को नई धार देने के लिए जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मंजूरी के बाद प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डे ने आधिकारिक सूची जारी की। इस नई लिस्ट में कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, जांजगीर-चांपा और जशपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अनुभवी महिला कार्यकर्ताओं को आगे लाया गया है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन बदलावों से न केवल संगठन में नई ऊर्जा आएगी, बल्कि आने वाले चुनावों और जमीनी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी भी पहले से अधिक सशक्त होगी। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं ताकि नई टीम जल्द ही मोर्चा संभाल सके।



