Rani Durgavati Scheme: 18 साल होने पर बेटियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये, बजट में सरकार की बड़ी घोषणा, रानी दुर्गावती योजना का ऐसे उठाये लाभ, जाने पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Rani Durgavati Yojana: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश की बेटियों के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। सरकार ने ‘रानी दुर्गावती योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत प्रदेश में जन्म लेने वाली हर बेटी के नाम पर राशि जमा की जाएगी। जब बेटी 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेगी, तो उसे 1.50 लाख रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और लड़कियों की उच्च शिक्षा व भविष्य को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। बेटी के जन्म के साथ ही उसका पंजीकरण इस योजना के तहत अनिवार्य होगा।

योजना का अवलोकन (Rani Durgavati Yojana Online)

विवरणजानकारी
योजना का नामछत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना
घोषित वर्षवित्तीय वर्ष 2026-27
लाभ₹1,50,000/- का आश्वासन प्रमाण पत्र
लाभार्थीबीपीएल परिवार में जन्मी बालिका
नोडल विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
बजट प्रावधान₹15 करोड़
आवेदन का तरीकाआवेदन पत्र (ऑफलाइन/संभावित ऑनलाइन)
आधिकारिक पोर्टलछत्तीसगढ़ सरकार

योजना का उद्देश्य

Financial Security: इस योजना का मुख्य उद्देश्य नवजात बालिकाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में उच्च शिक्षा या विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

सरकार ने इस योजना की घोषणा 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में बजट पेश करते समय की। योजना का संचालन और निगरानी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जाएगी।

मिलने वाला लाभ (Benefit Details)

लाभ का प्रकारविवरण
आश्वासन प्रमाण पत्र₹1,50,000/-
राशि प्राप्त करने की आयु18 वर्ष पूर्ण होने पर
उपयोगउच्च शिक्षा या विवाह खर्च

बालिका 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद ही इस राशि का दावा कर सकेगी।

पात्रता (Eligibility Criteria) CG Rani Durgavati Yojana

पात्रता शर्तविवरण
निवासछत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी
परिवार श्रेणीबीपीएल परिवार
अनिवार्य दस्तावेजबीपीएल राशन कार्ड
लागूकेवल बालिका के जन्म पर

अन्य शर्तें विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने पर स्पष्ट की जाएंगी।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

दस्तावेज का नाम
निवास प्रमाण पत्र
बीपीएल कार्ड
बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
आय प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

Registration Process: अभी सरकार द्वारा केवल औपचारिक घोषणा की गई है। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

संभावित प्रक्रिया निम्न हो सकती है:

  • यदि ऑफलाइन आवेदन हुआ तो अभिभावक निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे।
  • यदि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो एक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया जा सकता है।

लाभार्थियों को आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने तक प्रतीक्षा करनी होगी।

संपर्क विवरण (Contact Details)

विवरणजानकारी
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़
विभाग संपर्क नंबर0771-2234192
ईमेलdirwcd.cg@gov.in
वेबसाइटयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी योजनायहां देखें
रानी दुर्गावती योजना अपडेटयहां क्लिक करें

अतिरिक्त जानकारी

राज्य की नवजात बालिकाओं की माताएं महतारी वंदन योजना के अंतर्गत भी पंजीकरण कर सकती हैं, जिसमें मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

नई जानकारी जारी होते ही अपडेट किया जाएगा।

Also Read: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: साल में एक बार दें 436 रुपये, मिलेगी 2 लाख की लाइफ इंश्‍योरेंस, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button