Indian Premier League 2026: रायपुर में IPL का धमाका: 10 साल बाद छत्तीसगढ़ को मिली मेजबानी, देखे IPL 2026 का पूरा शेड्यूल…

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पूरे एक दशक बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की वापसी हो रही है। आईपीएल 2026 के शेड्यूल के अनुसार, रायपुर को दो मैचों की मेजबानी मिली है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में इस बार छत्तीसगढ़ का मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का ‘होम ग्राउंड’ जैसा नजर आएगा। विराट कोहली की टीम के दो मैच यहां होने तय हुए हैं, जिससे राजधानी में क्रिकेट का जुनून सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

दशक भर का सूखा खत्म

रायपुर में आखिरी बार आईपीएल के मैच साल 2016 में खेले गए थे। उसके बाद से क्रिकेट फैंस लगातार बड़ी लीग का इंतजार कर रहे थे। अब 10 साल बाद बीसीसीआई ने रायपुर की सुविधाओं और स्टेडियम की क्षमता पर भरोसा जताया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल की वापसी से न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर मजबूती से उभरेगा।

RCB के दो मैच तय

शेड्यूल के मुताबिक, बेंगलुरु की टीम अपने दो महत्वपूर्ण मुकाबले रायपुर में खेलेगी। हालांकि, क्रिकेट संघ को इन मैचों से टिकटों की बिक्री के जरिए कोई सीधी मोटी कमाई नहीं होगी। राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) की भूमिका यहां केवल वेन्यू पार्टनर की है। संघ को स्टेडियम के रखरखाव, पिच तैयार करने और स्थानीय स्टाफ की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशंसकों में अभी से विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों को देखने की होड़ मची हुई है।

होस्टिंग फीस का गणित

आयोजन से होने वाली आय की बात करें, तो बीसीसीआई प्रत्येक मैच के लिए राज्य संघ को लगभग 60 लाख रुपये की ‘होस्टिंग फीस’ देता है। रायपुर को मिलने वाले दो मैचों के हिसाब से करीब 1.20 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इस फंड का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, मैदान की देखरेख और कर्मचारियों के वेतन जैसे खर्चों में ही निकल जाता है। ऐसे में संघ के लिए यह कमाई से ज्यादा प्रतिष्ठा का विषय है।

व्यापार में आएगी तेजी

भले ही क्रिकेट संघ को सीधा बड़ा मुनाफा न हो, लेकिन रायपुर के स्थानीय बाजार के लिए यह ‘गोल्डन चांस’ है। आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, ब्रॉडकास्टिंग क्रू और हजारों बाहरी दर्शकों के आने से होटलों और रेस्टोरेंट में ऑक्यूपेंसी बढ़ जाएगी। अनुमान है कि इन दो मैचों के दौरान रायपुर के होटल, ट्रांसपोर्ट और इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर में करीब 7 से 11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार होगा।

सरकार को मिलेगा हिस्सा

राज्य क्रिकेट संघ और खेल विभाग के बीच हुए अनुबंध (MoU) के तहत संघ को हर साल 1.5 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा करने होते हैं। इसके अतिरिक्त, आईपीएल के प्रत्येक मैच के लिए 30 लाख रुपये और किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए 20 लाख रुपये अलग से शासन को दिए जाते हैं। इस तरह आईपीएल के इन दो मैचों से राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

रायपुर स्टेडियम देश भर में मशहूर

रायपुर स्टेडियम अपनी भव्यता और दर्शक क्षमता के लिए देश भर में मशहूर है। आईपीएल की वापसी के साथ ही यहां की पिच और मैदान की एक बार फिर वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग होगी। यह आयोजन भविष्य में और अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों और बड़ी लीगों के लिए रास्ता खोलेगा। स्थानीय खिलाड़ियों के लिए भी यह एक बड़ा अवसर है कि वे अपने शहर में दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों को खेलते हुए देख सकेंगे।

IPL 2026 शेड्यूल: मुकाबलों की समय सारणी

तिथिमुकाबला (Teams)समय (IST)स्थान (Venue)
28 मार्च 2026RCB vs SRH7:30 PMबेंगलुरु
29 मार्च 2026MI vs KKR7:30 PMमुंबई
30 मार्च 2026RR vs CSK7:30 PMगुवाहाटी
31 मार्च 2026PBKS vs GT7:30 PMमुल्लांपुर
01 अप्रैल 2026LSG vs DC7:30 PMलखनऊ
02 अप्रैल 2026KKR vs SRH7:30 PMकोलकाता
03 अप्रैल 2026CSK vs PBKS7:30 PMचेन्नई
04 अप्रैल 2026DC vs MI3:30 PMदिल्ली
04 अप्रैल 2026GT vs RR7:30 PMअहमदाबाद
05 अप्रैल 2026SRH vs LSG3:30 PMहैदराबाद
05 अप्रैल 2026RCB vs CSK7:30 PMबेंगलुरु
06 अप्रैल 2026KKR vs PBKS7:30 PMकोलकाता
07 अप्रैल 2026RR vs MI7:30 PMगुवाहाटी
08 अप्रैल 2026DC vs GT7:30 PMदिल्ली
09 अप्रैल 2026KKR vs LSG7:30 PMकोलकाता
10 अप्रैल 2026RR vs RCB7:30 PMगुवाहाटी
11 अप्रैल 2026PBKS vs SRH3:30 PMमुल्लांपुर
11 अप्रैल 2026CSK vs DC7:30 PMचेन्नई
12 अप्रैल 2026LSG vs GT3:30 PMलखनऊ
12 अप्रैल 2026MI vs RCB7:30 PMमुंबई

Also Read: सुबह उठते ही मोबाइल देखने की आदत: डिजिटल युग का नया ‘धीमा जहर’, जानें दिमाग पर क्या होता है असर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button