Transport Constable Exam Guidelines: परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा कल: परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, गहरे रंग के कपड़ों और आभूषणों पर पाबंदी,जानें नई गाइडलाइन

Transport Constable Exam Guidelines: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से आयोजित परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को होने जा रही है। धमतरी जिले में इAgniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती: युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द करें आवेदन; कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर बनी हेल्प डेस्कस परीक्षा के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 5219 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक तय किया गया है। प्रशासन ने नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को चेतावनी दी गई है कि यदि वे व्यापमं के ड्रेस कोड और नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ड्रेस कोड का रखें ध्यान: आधी बांह और हल्के रंग के कपड़े ही मान्य

व्यापमं ने इस बार ड्रेस कोड को लेकर बेहद कड़े नियम बनाए हैं। परीक्षार्थियों को केवल हल्के रंग के और आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचना है। निर्देशों के मुताबिक गहरे रंगों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी या चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनकर आता है तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा पैरों में केवल साधारण चप्पल पहनने की अनुमति है जबकि कानों में किसी भी प्रकार के आभूषण या कान की बाली पहनना वर्जित है।

समय का पाबंदी और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची

परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी लेकिन अभ्यर्थियों को 10.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य द्वार बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी इसलिए परीक्षार्थियों को कम से कम 30 मिनट पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। केंद्र के भीतर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, ब्लूटूथ, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी जैसी वस्तुएं ले जाना सख्त मना है। जिन अभ्यर्थियों की कोई धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक है उन्हें सामान्य समय से काफी पहले पहुंचना होगा ताकि उनकी सुरक्षा जांच अतिरिक्त सावधानी से की जा सके।

पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के साथ पहुंचें परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के सभी पन्नों का प्रिंट आउट साथ रखना अनिवार्य है क्योंकि परीक्षा के दौरान व्यापमं वाली प्रति केंद्र में जमा कर ली जाएगी। इसके साथ ही पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज मूल रूप (Original) में ले जाना होगा जिसमें फोटो अपडेटेड हो। पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष में बैठने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Also Read: Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती: युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द करें आवेदन; कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर बनी हेल्प डेस्क

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button