CGBSE 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जल्द, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे नतीजे

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंडल इसी महीने के अंत यानी 30 अप्रैल या 1 मई 2026 तक नतीजों की घोषणा कर सकता है।

मूल्यांकन का कार्य पूरा, रिजल्ट प्रोसेसिंग तेज

सूत्रों के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। विभाग अब डेटा फीडिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने के काम में जुटा है। इस बार 12वीं के हिंदी पेपर के लीक होने की वजह से परीक्षा दोबारा आयोजित करानी पड़ी थी, जिससे परिणाम में देरी की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का दबाव

छत्तीसगढ़ में इस सत्र से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इस नए नियम के चलते बोर्ड पर समय पर परिणाम जारी करने का काफी दबाव है। दरअसल, दूसरी बोर्ड परीक्षा जून में प्रस्तावित है, ऐसे में जून की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने और तैयारी करने हेतु छात्रों को पहले चरण का रिजल्ट समय पर देना अनिवार्य है।

प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर पर असर

रिजल्ट में देरी का सीधा असर उन छात्रों पर पड़ सकता है जो NEET और JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षा मंडल के अधिकारियों से हमने बात की तो उन्होंने कहा है कि:

“हमारी पूरी कोशिश है कि 30 अप्रैल तक परिणाम जारी कर दिए जाएं, ताकि छात्र बिना किसी मानसिक दबाव के अपने भविष्य के करियर और आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकें।”

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:

जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button