
Gold Silver Price Today: अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बाजार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 12 जून को हल्की रिकवरी देखने को मिली है, हालांकि बीते दिनों की भारी गिरावट का असर अभी भी बाजार में बना हुआ है. इसी बीच छत्तीसगढ़ में सोने के दामों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के रेट स्थिर बने हुए हैं. रायपुर और बिलासपुर समेत राज्य के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज के ताजा भाव लागू कर दिए गए हैं.
चांदी के दाम स्थिर होने से खरीदारों को राहत
Today Gold Silver Price CG: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12 जून को 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए रही, जो पिछले दिन के समान है. चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार स्थिरता के कारण चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है.
सोने की कीमतों में आई तेज गिरावट
वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में आज तेज गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोने के दाम में 3000 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल बनी हुई है और ग्राहकों को सोना खरीदना सस्ता पड़ रहा है.
22 कैरेट सोने के नए और ताजा भाव
12 जून को छत्तीसगढ़ सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई. आज 1 ग्राम सोने की कीमत 13,400 रुपए रही, जबकि पिछले दिन यह 13,695 रुपए थी. प्रति ग्राम 295 रुपए की गिरावट आई है. इसी तरह 8 ग्राम सोना आज 1 लाख 7 हजार 200 रुपए में मिल रहा है, जबकि कल इसकी कीमत 1 लाख 9 हजार 560 रुपए थी. इसमें 2,360 रुपए की कमी दर्ज की गई है. वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 1 लाख 34 हजार रुपए है, जो पहले 1 लाख 36 हजार 950 रुपए था.

24 कैरेट सोने की कीमतों में भी नरमी
24 कैरेट सोने के दामों में भी आज कमी दर्ज की गई है. आज 1 ग्राम सोने की कीमत 14,070 रुपए है, जो पहले 14,380 रुपए थी. इसमें 310 रुपए की कमी आई है. इसी तरह 8 ग्राम सोना आज 1 लाख 12 हजार 560 रुपए में उपलब्ध है, जबकि पहले इसका भाव 1 लाख 15 हजार 040 रुपए था. इसमें 2,480 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1 लाख 40 हजार 700 रुपए है, जो पिछले दिन 1 लाख 43 हजार 800 रुपए थी.
चांदी के भाव में आज दिन भर कोई फेरबदल नहीं
आज चांदी के दाम पूरी तरह स्थिर बने रहे. 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए पर कारोबार करती रही. इसमें कोई भी बढ़ोतरी या फिर गिरावट दर्ज नहीं की गई है. ग्राहक आज पुराने रेट पर ही चांदी की खरीदारी करने पहुंचे.
अंतरराष्ट्रीय कारणों से बदल रहे हैं सोना-चांदी के दाम
सोना और चांदी के दाम केवल घरेलू बाजार पर निर्भर नहीं करते हैं, बल्कि वैश्विक कारकों से भी सीधे प्रभावित होते हैं. मौजूदा उतार-चढ़ाव के पीछे प्रमुख कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर नजर, डॉलर की मजबूती, मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हैं. इन कारणों से निवेशकों का रुख लगातार बदलता रहता है, जिससे बाजार में कीमतों में तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है.



