मैट्स यूनिवर्सिटी के “THE DESIGN FEST 2026” में दिखी युवा रचनात्मकता और डिजाइन की नई सोच

मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी “THE DESIGN FEST 2026” का शुभारंभ आज 29 जून 2026 को हुआ। यह प्रदर्शनी 29 जून से 01 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें फैशन डिजाइनिंग एवं इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और आधुनिक डिजाइन सोच को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, डायरेक्टर जनरल श्री प्रीयेश पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांढ एवं रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा उपस्थित रहे। फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।

प्रदर्शनी के प्रथम दिवस पर फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न थीम आधारित प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जापानी और स्कैंडिनेवियन डिजाइन के सुंदर मिश्रण “जापांडी स्टाइल” पर आधारित रेजिडेंशियल इंटीरियर प्रस्तुत किया। इस डिजाइन में मिनिमलिज्म, क्लीन लाइंस, प्राकृतिक सामग्री, सादगी और शांत वातावरण को प्रमुखता दी गई।

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बायोफिलिक डिजाइन की थीम पर आधारित रेस्टोरेंट डिजाइन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने इसे “नेचर कैफे” के रूप में विकसित किया, जिसमें सस्टेनेबल सामग्री का उपयोग करते हुए बायोफिलिक डिजाइन के छह सिद्धांतों को शामिल किया गया।

वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने राजस्थान की संस्कृति से प्रेरित आकर्षक बुटीक इंटीरियर डिजाइन प्रस्तुत किया। इसमें न्यूट्रल कलर पैलेट, फर्निशिंग, टेक्सचर और राजस्थानी तत्वों का सुंदर संयोजन देखने को मिला।

फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ब्राइडल वियर, डिजाइनर ड्रेसेस, रेड थीम कलेक्शन, ज्योमेट्री कलेक्शन, प्रकृति आधारित जल है तो कल है तथा वीविंग और निटवेयर तकनीक से तैयार विभिन्न टेक्सटाइल्स प्रदर्शित किए।

प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों की मेहनत, नवाचार और डिजाइन के प्रति उनकी सोच ने सभी आगंतुकों को प्रभावित किया। “THE DESIGN FEST 2026” विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं को वास्तविक रूप देने और डिजाइन क्षेत्र में नए प्रयोग करने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

यह आयोजन रचनात्मकता, नवाचार और सस्टेनेबल डिजाइन की दिशा में विद्यार्थियों की सोच को दर्शाता है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

Also Read: CG Atal Utkrisht Shiksha Yojana: आपके बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगी मुफ्त शिक्षा, जानें अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की पूरी जानकारी एवं आवेदन की अंतिम तारीख

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button