LPG Cylinder Price Cut: जुलाई के पहले ही दिन बड़ी राहत! LPG सिलेंडर के दाम घटें, देखें नया रेट

ईरान युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस साल पहली बार घटाए दाम, आम जनता को भी मिल सकती है राहत।

LPG Cylinder Price Cut: जुलाई महीने की शुरुआत आम जनता और खासकर कारोबारियों के लिए बेहद शानदार खबर के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में ₹183.50 तक की भारी कटौती कर दी है। इस फैसले के बाद अब बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही संतोष करना होगा, क्योंकि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जानिए आपके शहर में अब क्या है नया रेट?

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें अब ईरान युद्ध से पहले के स्तर पर लौट आई हैं। इसी का फायदा कंपनियों ने उपभोक्ताओं को दिया है। इस कटौती के बाद देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गए हैं:

  • दिल्ली: राजधानी में अब कमर्शियल सिलेंडर ₹3,113.50 के बजाय ₹2,930 में मिलेगा।
  • लखनऊ: नवाबों के शहर में कीमत ₹3,236 से घटकर ₹3,052.50 रह गई है।
  • कोलकाता: यहाँ अब उपभोक्ताओं को ₹3,255.50 की जगह ₹3,081.50 चुकाने होंगे।
  • पटना: बिहार की राजधानी पटना में अब यह सिलेंडर ₹3,227 का हो गया है।
  • रायपुर: छत्तीसगढ़ की की राजधानी रायपुर में ₹3,227

इस साल पहली बार घटे दाम, जनवरी से लग रहा था ‘महंगाई का झटका’

कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों की वजह से इस साल जनवरी से ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे थे। इस साल की यह पहली कटौती है। आइए नजर डालते हैं कि पिछले कुछ महीनों में कीमतें किस तरह बढ़ी थीं:

महीनादिल्ली में कीमत (19 किलो सिलेंडर)बदलाव/स्थिति
1 दिसंबर (पिछले साल)₹1,580.50
जनवरी₹1,691.50बढ़ोतरी की शुरुआत
फरवरी₹1,740.50तेजी जारी
मार्च (1 व 7 मार्च)₹1,768.50 से बढ़कर ₹1,883महीने में दो बार झटका
1 अप्रैल₹2,078.50₹2 हजार के पार
मई₹3,071.50₹993 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
जून₹3,113.50₹42 का और इजाफा
1 जुलाई (आज)₹2,930₹183.50 की बड़ी राहत

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

एक तरफ जहाँ कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 जून को बदलाव देखा गया था.

उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलती रहेगी राहत:

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी पहले की तरह ही जारी रहेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर इसका बोझ न पड़े।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button