CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक, उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया है। पिछले दिनों हुई लगातार दो दिनों की बारिश ने राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश को अच्छी तरह भिगोया था लेकिन अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से हलाकान हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अच्छी बारिश के लिए अब बंगाल की खाड़ी में किसी नए मजबूत सिस्टम के उभरने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इस ठहराव के बीच भी अगले चार दिनों तक प्रदेश के चुनिंदा इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद बरकरार है।

उत्तरी भाग के ऊपर बना कम दबाव

CG Monsoon Alert: मौसम केंद्र से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान दुर्ग जिला 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान सिनोप्टिक सिस्टम की बात करें तो मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 9.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में यह सिस्टम धीरे-धीरे धीमा पड़ जाएगा। वर्तमान में मानसून की मुख्य द्रोणिका यानी ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए मिजोरम तक जा रही है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल, पर तपन से राहत नहीं

CG Weather Update Raipur: राजधानी रायपुर और इसके आस-पास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने शनिवार का स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। शहर में आज दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है। इसके बावजूद उमस का असर कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में दर्ज की गई बारिश

CG Weather Rain Alert: राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई वर्षा की स्थिति पर नजर डालें तो रघुनाथ नगर, कुसमी और बड़ेबचेली में सबसे ज्यादा 5-5 सेंटीमीटर पानी गिरा है। इसके अलावा कापू, दर्री, लैलूंगा, शंकरगढ़, कोरबा, बैकुंठपुर, प्रेमनगर और मुंगेली में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई है। वहीं करतला, छिंदगढ़, बीजापुर, मरीं बंगला देवरी, अर्जुन्दा, बिलाईगढ़, अकलतरा, बिलासपुर, कुमारदा, मैनपाट, मदार्पाल, अड़भार, खड़गवा, दुर्गकोंदल और सारागांव में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई है। इसके साथ ही कोटाडोल, गंगालूर, सूरजपुर, जांजगीर, गीदम, भटगांव, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, भैरमगढ़, मैनपुर, सरिया और अन्य कई तहसीलों में 1-1 सेंटीमीटर पानी बरसा है।

बस्तर से लेकर सरगुजा संभाग के कई जिलों में येलो अलर्ट

CG Heavy Rainfall Alert: मौसम विभाग ने शनिवार सुबह राज्य के कई हिस्सों के लिए आधिकारिक तौर पर येलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर के साथ-साथ धमतरी, गरियाबंद, कोरबा और जशपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की बात कही गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भी बादलों के गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में इसी तरह का खंड वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।

Also Read: Ayushman Card WhatsApp Number: अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना बंद: घर बैठे व्हाट्सएप पर मिनटों में बनेगा आयुष्मान कार्ड, जानें नंबर और पूरा तरीका

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button