CG Mahatari Vandan Tree Plantation Campaign: महतारी वंदन योजना का नया अभियान, हितग्राहियों को मिलेगा सम्मान, जानिए कैसे मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र

CG Mahatari Vandan Tree Plantation Campaign: छत्तीसगढ़ सरकार पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को एक साथ बढ़ावा देने के लिए 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह राज्यव्यापी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित है। इस पहल के जरिए प्रदेश भर की लाखों महिलाएं एक साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगी।

बालोद जिले में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

इस अभियान का राज्य स्तरीय मुख्य और सबसे भव्य कार्यक्रम बालोद जिले में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में लगभग 2.45 लाख महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की महिलाएं अपने घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगी।

सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल प्रमाण पत्र

अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पौधारोपण करने के बाद जो महिलाएं पौधे के साथ अपनी फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करेंगी, उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की ओर से एक डिजिटल प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रमाण-पत्र पोर्टल से सीधे डाउनलोड किया जा सकेगा।

पर्यावरण और महिला भागीदारी का अनूठा मेल

राज्य सरकार का मानना है कि इस प्रकार के अभियानों से न केवल हरित आवरण में वृद्धि होगी, बल्कि समाज में महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी। महतारी वंदन योजना से जुड़ी करोड़ों महिलाओं को सीधे प्रकृति से जोड़ने की यह अपने आप में पहली और अनूठी कोशिश है। प्रशासन ने सभी जिलों में पौधे वितरण और फोटो अपलोडिंग की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।।

Also Read: CM Silai Machine Scheme: “मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सिलाई मशीन सहायता योजना” महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button