CG Teacher Recruitment Notification 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 1654 पदों पर होगी भर्ती, Apply Online

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शिक्षक के 1654 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB, पूर्व नाम CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

CG Teacher Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
विभागस्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़
परीक्षा एजेंसीछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)
संस्थालोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
पद का नामशिक्षक
कुल पद1654
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी का प्रकारसरकारी
आवेदन प्रारंभ29 जुलाई 2026
अंतिम तिथि25 अगस्त 2026
परीक्षा केंद्र16 जिले
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in

पदों का विवरण (Vacancy Details)

विषयपद
अंग्रेजी504
संस्कृत300
हिन्दी250
गणित250
सामाजिक विज्ञान250
कृषि100
कुल पद1654

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ29 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 अगस्त 2026
आवेदन संशोधन26 से 30 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड13 अक्टूबर 2026 (संभावित)
लिखित परीक्षा25 अक्टूबर 2026 (संभावित)

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
21 वर्ष35 वर्ष

आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।

आयु में छूट

  • SC / ST / OBC (Non-Creamy Layer) : 5 वर्ष
  • महिला अभ्यर्थी : 10 वर्ष
  • दिव्यांग अभ्यर्थी : शासन के नियमानुसार
  • अधिकतम आयु सीमा किसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

वेतन (Salary)

पदवेतनमान
शिक्षक₹25,500 से ₹55,000 प्रति माह

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्गशुल्क
सामान्य₹350
ओबीसी₹250
एससी / एसटी / दिव्यांग₹200

नोट: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद संबंधित बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है—

  • स्नातक एवं 2 वर्षीय D.El.Ed.
  • स्नातक एवं B.Ed. (50% अंक)
  • स्नातक एवं B.Ed. (45% अंक) (NCTE नियमों के अनुसार)
  • 50% अंकों के साथ 12वीं एवं 4 वर्षीय B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed./B.El.Ed.
  • स्नातक एवं B.Ed. (Special Education)

साथ ही

  • मान्यता प्राप्त TET (Teacher Eligibility Test) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  6. आवेदन सबमिट करें।
  7. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूशी
  • स्नातक की अंकसूची एवं डिग्री
  • B.Ed./D.El.Ed./B.El.Ed. प्रमाणपत्र
  • TET प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा केंद्र (Exam Centres)

  • अंबिकापुर
  • बिलासपुर
  • बैकुंठपुर
  • धमतरी
  • दुर्ग
  • जगदलपुर
  • रायपुर
  • राजनांदगांव
  • कांकेर
  • रायगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • जशपुर
  • महासमुंद
  • कबीरधाम

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • ऑनलाइन आवेदन की जांच
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची
  • नियुक्ति

यदि आवेदन में गलत जानकारी या दस्तावेजों में विसंगति पाई जाती है तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी किसी भी चरण में निरस्त की जा सकती है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

  • ऑफलाइन (OMR आधारित) परीक्षा
  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • विषय आधारित प्रश्न
  • परीक्षा का आयोजन CGSSB द्वारा किया जाएगा
  • विस्तृत सिलेबस एवं परीक्षा निर्देश विभागीय नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
  • सभी दस्तावेज सही एवं स्पष्ट अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
  • परीक्षा के बाद भी एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें क्योंकि दस्तावेज सत्यापन के समय इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक समय-समय पर चेक करते रहें।

लिंकस्थिति
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां देखें
ऑनलाइन आवेदन लिंकApply Online
शिक्षक भर्ती अपडेटयहां देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहां देखें

Also Read: CG Guest Lecturer Policy 2026: छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याता नीति 2026 लागू, कम योग्यता पर भी मिलेगा मौका, एक ही आवेदन से मिलेगी कई पदों पर भर्ती, जानिए नए नियम

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button