Raipur Live-In Partner Case: रायपुर में लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत, B.Ed छात्रा का प्रेमी ने इस वजह से घोंटा गला, मेकाहारा अस्पताल में ला#श छोड़कर भागा, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

Bharti Netam Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवती की हत्या की घटना सामने आई है। मृतका बीएड की पढ़ाई कर रही थी और अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। आरोपी युवक ने चरित्र शंका के चलते पहले युवती के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी युवती को अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बोरियाकला की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई वारदात

Raipur Live-In Partner Case: यह पूरा मामला रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र का है। बोरियाकला स्थित हाउसing बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में दोनों पिछले कुछ समय से किराए पर रह रहे थे। मृतका की पहचान कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर निवासी भारती नेताम के रूप में हुई है। भारती रायपुर के विकास महाविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रही थी।

6-7 महीने से एक साथ रह रहे थे दोनों छात्र

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारती और आरोपी सावंत बघेल बीते 6 से 7 महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी सावंत बघेल मूल रूप से कोंडागांव जिले का रहने वाला है और वह डीएलएड का छात्र है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी।

चरित्र शंका को लेकर अक्सर होता था विवाद

पूछताछ में पता चला है कि सावंत बघेल अपनी प्रेमिका पर शक करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच आए दिन झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। 4 अगस्त को भी आरोपी ने भारती के साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी। लगातार हो रहे विवाद से परेशान होकर भारती अपने गृह ग्राम लौटने की तैयारी कर रही थी।

मारपीट के बाद गला दबाकर ली जान

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवती के साथ फिर मारपीट की और गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। दम घुटने से युवती अचेत होकर गिर पड़ी। स्थिति बिगड़ने पर आरोपी सावंत उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा।

अस्पताल में मौत की पुष्टि होते ही भागा आरोपी

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद भारती नेताम को मृत घोषित कर दिया। खुद को फंसता देख आरोपी सावंत बघेल शव को अस्पताल में ही छोड़कर मौके से भाग निकला। जब भारती अपने घर नहीं पहुंची और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका, तब खोजबीन के दौरान परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में मृतका की बाईं आंख के पास, कनपटी पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए हैं। परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सावंत बघेल को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read: Live In Relationship Marriage Refusal: लिव-इन पार्टनर ने दिया धोखा, 2 महीने साथ रहे, फिर शादी से किया इंकार, जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था आरोपी, डिस्चार्ज होते ही हुआ फरार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button