CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में मध्यम दर्ज की बारिश हुई, जबकि उत्तरी जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में अब तक सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में वर्षा का यह क्रम जारी रहेगा। हालांकि 8 अगस्त के बाद से बारिश की रफ्तार और इसके फैलाव में थोड़ी कमी आ सकती है।

प्रदेश में रघुनाथ नगर और मालखरौदा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

CG Weather Alert: बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 8 सेंटीमीटर बारिश रघुनाथ नगर और मालखरौदा में दर्ज की गई। इसके अलावा सिमगा में 6 सेंटीमीटर, जबकि सुहेला, दोरनापाल, जैजैपुर, गिधौरी, टुंड्रा, छाल और देवभोग में 5-5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भोथिया, पामगढ़, तमनार और नवागढ़ जैसे इलाकों में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा हुई। बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा, बलौदाबाजार और रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में भी 3 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Today Weather Update:मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। सरगुजा संभाग के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मध्यम से तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। हालांकि 8 अगस्त के बाद से प्रदेश भर में बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिल सकती है।

राजधानी रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। शहर के कई हिस्सों में रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर रायपुर में बादल छाए रहेंगे और शाम तक गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

24 से अधिक जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

CG Today Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य और मैदानी क्षेत्रों के धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है।

8 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी

CG Today Weather News: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में बना मौसम तंत्र धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इस कारण 8 अगस्त से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। राज्य के मैदानी और दक्षिणी इलाकों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उत्तरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने की उम्मीद है।

Also Read: CG CM Lok Kalakar Protsahan Yojana: साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के इन लोक कलाकारों को हर साल मिलेंगे 24 हजार रुपये, जानें योग्यता एवं प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button