
Independence Day 2026 Flag Hoisting List: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राज्य सरकार ने 15 अगस्त को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सभी 33 जिलों के मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए केंद्रीय मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि नियुक्त किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य और सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।



