
Raigarh Couple Viral Video: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर एक युवक-युवती का खुलेआम रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों काफी देर तक एक-दूसरे को गले लगाकर खड़े रहे और सार्वजनिक जगह पर किस करते दिखाई दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह पर यह सब हो रहा था, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का दफ्तर मौजूद है।
यात्रियों की भीड़ के बीच स्टेशन के मुख्य द्वार पर हुई घटना
यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। उस समय रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की भारी आवाजाही थी। कई ट्रेनों के आने-जाने का समय होने के कारण आसपास काफी संख्या में यात्री और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस चहल-पहल के बीच युवक और युवती एक-दूसरे के साथ खड़े होकर ऐसी हरकत करते रहे। आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, वहां चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
मौके पर मौजूद यात्री ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया वीडियो
सार्वजनिक स्थान पर कपल की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग आपस में बातें करने लगे। इसी बीच किसी प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल से दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो कुछ ही देर में स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया। वीडियो के सार्वजनिक होते ही स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे।
आरपीएफ दफ्तर के ठीक सामने होता रहा घटनाक्रम
जिस जगह पर कपल काफी देर तक मौजूद रहा, ठीक सामने आरपीएफ का थाना स्थित है। इसके बावजूद घटना के दौरान वहां कोई सुरक्षाकर्मी मौके पर नजर नहीं आया। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मामला आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद स्टेशन परिसर में मौजूद आरपीएफ स्टाफ की कार्यशैली पर भी लोग सवाल उठाने लगे।
देखें वीडियो-
दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे – आरपीएफ थाना प्रभारी
वीडियो के संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहे युवक और युवती दोनों अत्यधिक शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि घटना के समय ही यदि मौके पर मौजूद किसी यात्री ने आरपीएफ थाने में सूचना दी होती, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाती।
सूचना मिलने से पहले ही मौके से निकल गया कपल
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जब तक आरपीएफ की टीम को घटना की भनक लगी और वीडियो उन तक पहुंचा, तब तक दोनों वहां से रवाना हो चुके थे। चूंकि इस मामले में किसी भी यात्री या प्रत्यक्षदर्शी की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए फिलहाल पुलिस या आरपीएफ की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग
रायगढ़ स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में इस तरह की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि स्टेशन परिसर में 24 घंटे यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में आरपीएफ को गश्त बढ़ाने की जरूरत है ताकि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की हरकतों और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जा सके।



