CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में हरेली पर मध्यम बारिश की संभावना, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानिए आपके शहर का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। आज छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली पर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं, जबकि बिलासपुर जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में 4 दिन तक जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर

CG Today Weather News: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। खास तौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में अब तक हुई सामान्य बारिश, 5 प्रतिशत की दर्ज की गई कमी

CG Monsoon Update: मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 650.9 मिलीमीटर यानी लगभग 25.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 686.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। राज्य स्तर पर कुल वर्षा का यह आंकड़ा सामान्य से 5 प्रतिशत कम है, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे सामान्य बारिश की श्रेणी में ही रखा है। जिलों के हिसाब से बारिश का वितरण अलग-अलग बना हुआ है।

जगदलपुर और दुर्ग रहे सबसे गर्म, पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान

CG Weather Alert: तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो जगदलपुर और दुर्ग जिले प्रदेश में सबसे गर्म दर्ज किए गए, जहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। मौसम में नमी के कारण कई इलाकों में दिन के समय उमस का असर भी देखने को मिल रहा है।

राजधानी रायपुर में छाए रहेंगे बादल, शाम तक बारिश के आसार

Raipur Weather Today: राजधानी रायपुर में आज दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर में गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। रायपुर में आज का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बादलों की मौजूदगी से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से बदला मौसम का मिज़ाज

CG IMD Alert: मौसम में आए इस अचानक बदलाव के पीछे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण को मुख्य वजह बताया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के हिस्से पर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो मानसूनी हवाओं को ताकत दे रहा है। मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों में न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Also Read: Property Tax in Gram Panchayat: छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भवन-मकान में लगेगा संपत्ति कर, हर एक परिवार से वसूले जायेंगे इतने रूपये टैक्स

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button