
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में बारिश का यह दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।
रामचंद्रपुर में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
CG Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में सर्वाधिक 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, चालू मानसून सीजन में अब तक हुई कुल बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत कम रही है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका
Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। शहर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, अगले 24 घंटों के भीतर रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में एकाध स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का जोखिम भी बना हुआ है।

20 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी, 3 घंटे के लिए ऑरेंज चेतावनी
CG Today Weather News: मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए राज्य के अनेक जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है।
- ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्र: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए अगले कुछ घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- यलो अलर्ट वाले क्षेत्र: इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है।



