Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर्व के दौरान रेल मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। त्यौहार के मौके पर अपने घर आने-जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 27 अगस्त से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन की मदद से त्यौहार के दौरान नियमित गाड़ियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस विशेष गाड़ी में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 8 सामान्य श्रेणी (जनरल) और 2 एसएलआरडी डिब्बे शामिल रहेंगे।

दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन का पूरा समय चक्र

CG Railway News: गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर और चांपा सहित सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी।

स्टेशन का नामआगमन का समयप्रस्थान का समय
दुर्ग10:30 AM
भिलाई नगर10:37 AM10:39 AM
भिलाई पावर हाउस10:43 AM10:45 AM
भिलाई10:51 AM10:53 AM
देवबलौदा चरौदा10:56 AM10:58 AM
कुम्हारी11:04 AM11:06 AM
सरोना11:11 AM11:13 AM
सरस्वती नगर11:17 AM11:19 AM
रायपुर11:25 AM11:30 AM
डब्ल्यूआरएस (WRS)11:35 AM11:37 AM
उरकुरा11:53 AM11:55 AM
मांढर12:01 PM12:03 PM
सिलियारी12:11 PM12:13 PM
बैकुंठ12:20 PM12:22 PM
तिल्दा-नेवरा12:26 PM12:28 PM
हथबंद12:36 PM12:38 PM
भाटापारा12:50 PM12:55 PM
निपानिया01:18 PM01:20 PM
दागोरी01:28 PM01:30 PM
बिल्हा01:38 PM01:40 PM
चक्करभाटा02:11 PM02:13 PM
दाधापारा02:20 PM02:22 PM
बिलासपुर02:45 PM02:55 PM
गतौरा03:05 PM03:07 PM
जयरामनगर03:13 PM03:15 PM
अकलतरा03:27 PM03:29 PM
जांजगीर-नैला03:44 PM03:46 PM
चांपा03:55 PM04:00 PM
सारागांव-देवरी04:06 PM04:08 PM
बुढ़ार04:13 PM04:15 PM
सक्ती04:59 PM05:01 PM
जारडीह05:09 PM05:11 PM
खरसिया05:16 PM05:18 PM
रॉबर्टसन05:25 PM05:27 PM
भूपदेवपुर06:04 PM06:06 PM
किरोड़ीमल नगर06:13 PM06:15 PM
रायगढ़07:00 PM

इन क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा

Railway Special Train CG: इस विशेष ट्रेन के चलने से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। त्यौहार के दौरान बसों में होने वाली भीड़ और ट्रेनों में कंफर्म टिकट की किल्लत से जूझ रहे आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प साबित होगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य रूट्स पर भी विशेष इंतजाम किए जा सकते हैं।

Also Read: Airport Privatization: रायपुर समेत देश के 11 एयरपोर्ट निजी कंपनियों को सौंपेने जा रही सरकार, जानिए यात्रियों और कर्मचारियों पर क्या होगा असर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button