CG Disability Job Recruitment 2026: रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए 30 पदों पर निकली सीधी भर्ती, आवेदन शुरू

CG Disability Job Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रोजगार कार्यालय और डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला 31 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट)’ द्वारा असिस्टेंट के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Raipur Job Fair 2026: यह विशेष रोजगार मेला 31 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, पीडब्ल्यूडी सेंटर, सुंदर नगर, रायपुर में संपन्न होगा। इस भर्ती में केवल पुरुष मूकबधिर (Hearing Impaired) दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं, जिन्हें स्कैनिंग, पिकिंग, पैकिंग और सॉर्टिंग जैसे कार्य करने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार 10,000 रुपये से 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ ईपीएफ, इंसेंटिव, मेडिकल और नाइट शिफ्ट अलाउंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

रोजगार मेला आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी (Key Highlights)

  • मेला की तिथि (Event Date): 31 अगस्त 2026
  • समय (Time): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
  • स्थान (Location): डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, पीडब्ल्यूडी सेंटर, सुंदर नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)
  • कार्यस्थल (Job Location): वासु लॉजिस्टिक्स पार्क, तेदुआ, हीरापुर, टाटीबंध, रायपुर

पात्रता एवं आवश्यक निर्देश (Eligibility & Instructions)

  • शैक्षणिक योग्यता (Qualification): 10वीं कक्षा उत्तीर्ण
  • आयु सीमा (Age Limit): 18 से 30 वर्ष
  • अन्य शर्तें: आवेदक का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है तथा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक्स (Raipur Employment Fair Important Links)

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
सूरजपुर रोजगार मेला विज्ञापनयहाँ देखें
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)यहाँ क्लिक करें
रोजगार मेला अपडेट (Job Mela Update)यहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरी (Other Govt Jobs)यहाँ क्लिक करें

Also Read: CG SSB New Rule: छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा फायदा, अब बाहरी राज्यों के युवाओं को नहीं मिलेगी नौकरी, कर्मचारी चयन मंडल ने बदला नियम, जानें नई पात्रता

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button