CG Forest Guard Exam Date: छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती के 1484 पदों पर लिखित परीक्षा की तारीख जारी, जानें पूरी डिटेल

Chhattisgarh Forest Guard Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। वन विभाग में 1484 पदों पर होने वाली वनरक्षक भर्ती की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। विभाग ने लिखित परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2026 तय की है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में सफलता पाने वाले 16,762 अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र बने हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठकों के बाद इस रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा विवरण और मुख्य तिथियां: Forest Guard Recruitment 2023

भर्ती से जुड़ा विवरणजानकारी
विभाग का नामछत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
पद का नामवनरक्षक (Forest Guard)
कुल पदों की संख्या1484 पद
लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी16,762
लिखित परीक्षा की तिथि13 दिसंबर 2026

पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी चयन प्रक्रिया CG Forest Guard Exam Date

CG Forest Guard Vacancy 2026: वन मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस भर्ती को पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। सरकार युवाओं के परिश्रम का सम्मान करती है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहने दी जाएगी। पूरी परीक्षा तय सुरक्षा मानकों और पारदर्शी व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएगी ताकि केवल योग्य अभ्यर्थियों को ही इस भर्ती का लाभ मिल सके।

वन विभाग की मैदानी व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत

CG Forest Guard Vacancy 2026: प्रदेश में 1484 नए वनरक्षकों की नियुक्ति होने से वन विभाग का मैदानी अमला काफी मजबूत होगा। वनरक्षक मैदानी स्तर पर जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटाई पर रोक और वन्यजीवों के संरक्षण में मुख्य भूमिका निभाते हैं। नए पदों पर भर्ती होने से वनों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्थानीय स्तर पर वन अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वन प्रबंधन को मिलेगा विस्तार

Chhattisgarh Job Alert: जिन क्षेत्रों में पहले नक्सली प्रभाव के कारण विकास कार्य बाधित रहते थे, वहां अब शांति लौटने के बाद वन प्रबंधन का काम तेजी से फैल रहा है। ऐसे इलाकों में जंगलों की सुरक्षा और स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय स्थापित करने में वनरक्षकों की तैनाती काफी सहायक साबित होगी। नए वनकर्मियों के आने से वनांचल क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन को बल मिलेगा।

अभ्यर्थियों को मिली तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा

CG Forest Guard Vacancy 2026: लिखित परीक्षा की तारीख 13 दिसंबर घोषित होने से अभ्यर्थियों को अपनी अंतिम दौर की तैयारी के लिए स्पष्ट समय मिल गया है। वन मंत्री ने भरोसा जताया है कि पूरी चयन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी होगी, जिससे चयनित युवाओं को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र सौंपा जा सके। भर्ती से संबंधित प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्रों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय रहते जारी कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक: CG Forest Guard Bharti Important Links

लिंकस्थिति
आधिकारिक वेबसाइटयहां देखें
आधिकारिक विज्ञापनयहां देखें
भर्ती निर्देशयहां देखें
शारीरिक दक्षता परीक्षा परिणामयहां देखें नोडलवार
वनरक्षक भर्ती संबंधी अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Fireman & SDRF Recruitment 2026: CG नगर सेना, अग्निशमन एवं SDRF भर्ती 2026: फायरमैन, स्टोर कीपर, वाहन चालक और अन्य 295 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button