CG Cabinet Status Order: छत्तीसगढ़ में 18 नेताओं को निगम-मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को मिला कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा, देखें लिस्ट

CG Cabinet Status Order: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक और राजनीतिक नियुक्तियों के तहत एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री तथा राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार कुल 18 प्रमुख पदाधिकारियों का राजनीतिक कद बढ़ाया गया है, जिसमें 3 नेताओं को कैबिनेट मंत्री और 15 नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

3 प्रमुखों को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

CG GAD Order Update: राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग और महिला आयोग के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इन पदों पर आसीन नेता अब कैबिनेट मंत्री के समान प्रशासनिक सुविधाओं और अधिकारों का उपयोग कर सकेंगे।

क्र. सं.नामपद एवं आयोग/बोर्डमिला दर्जा
1रामलाल चौहानअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोगकैबिनेट मंत्री
2रूप सिंह मंडावीअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोगकैबिनेट मंत्री
3डॉ. ममता साहूअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोगकैबिनेट मंत्री

15 नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा, देखें पूरी सूची

CG Political News: सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में विभिन्न बोर्डों, अकादमियों और आयोगों में जिम्मेदारी संभाल रहे 15 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इनमें रायपुर विकास प्राधिकरण से लेकर गौ सेवा आयोग और हज कमेटी के पदाधिकारी शामिल हैं।

क्र. सं.नामपद एवं संस्था/आयोगमिला दर्जा
1गौरीशंकर श्रीवासअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्डराज्य मंत्री
2आनंद निषादअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्डराज्य मंत्री
3राजेश कुमार राजपूतअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलराज्य मंत्री
4राजेंद्र नायकअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्डराज्य मंत्री
5सुधीर गौतमअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोगराज्य मंत्री
6एजाज मिर्जा बेगअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटीराज्य मंत्री
7भोजराज देवांगनअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघराज्य मंत्री
8प्रभात मिश्राअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोगराज्य मंत्री
9सुषमा जेठानीअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमीराज्य मंत्री
10शशिकांत द्विवेदीअध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघराज्य मंत्री
11डॉ. जे.पी. शर्माउपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरणराज्य मंत्री
12किशोर महानंदउपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्डराज्य मंत्री
13आनंद कुमार तिवारीउपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोगराज्य मंत्री
14वेदराम मनहरेउपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोगराज्य मंत्री
15मंगल दास ठाकुरउपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोगराज्य मंत्री

Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ में पीएम आवास पर भारी घमासान, भूपेश बघेल ने स्वीकार की डिप्टी सीएम की चुनौती, बोले- ‘विजय शर्मा बताएं बहस का समय और स्थान’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button