Dhamtari Job Vacancy 2026: धमतरी के युवाओं के लिए 405 पदों पर सीधी भर्ती का शानदार अवसर, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, यहां करें आवेदन

Dhamtari New Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जिला प्रशासन और आमधने प्राइवेट लिमिटेड के मध्य हुए समझौता (एमओयू) के तहत जिले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कुल 405 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेला आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी Dhamtari Job Fair 2026

  • मेला की तिथि (Event Date): 16 सितंबर 2026
  • समय (Time): सुबह 11:00 बजे से
  • स्थान (Location): जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने, कलेक्ट्रेट रोड, धमतरी (छत्तीसगढ़)

Dhamtari Rojgar Mela 2026: इस रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, कौशल और पद के अनुसार 8,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर चयनित युवाओं को छत्तीसगढ़ के भीतर और प्रदेश के बाहर प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • Ward Boy – वार्ड बॉय / अस्पताल सहायक
  • Driver – चालक / ड्राइवर
  • Packaging Staff – पैकेजिंग कर्मचारी / पैकिंग कर्मी
  • Fireman – दमकलकर्मी / अग्निशामक
  • Security Guard – सुरक्षा गार्ड / सुरक्षाकर्मी
  • Deputy Advisor – उप सलाहकार
  • Assistant Manager Trainee – सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु
  • Sales Representative – बिक्री प्रतिनिधि
  • Sales Officer – बिक्री अधिकारी

आवश्यक निर्देश और प्रक्रिया Dhamtari Rojgar Mela 2026:

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा/रिज्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में शामिल होना पूरी तरह से निःशुल्क है।

महत्वपूर्ण लिंक: Dhamtari Rojgar Mela Important Links

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
रोजगार मेला अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Rojgar Mela 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 120 पदों पर भर्ती, बेरोजगरों को नौकरी देने लगेगा रोजगार मेला, जानिए डिटेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button