CG Weather Update Today: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।

बादल छाए रहने और बौछारें पड़ने के आसार

Raipur Weather Today: राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी के दिन यानी 4 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में एक या दो बार गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

निम्न दबाव क्षेत्र बढ़ा रहा बारिश

CG Today Weather News: मौसम में आ रहे इस बदलाव की मुख्य वजह एक मजबूत सिनोप्टिक सिस्टम है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती घेरा भी सक्रिय है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर मध्य प्रदेश की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसी मौसमी तंत्र के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 14 सेमी बारिश

CG Today Raipur Weather News: पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई, जबकि सरगुजा और रायपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। आंकड़ों के मुताबिक पोंडी बचरा में सर्वाधिक 14 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुसमी में 8 सेमी, दावरा कोचली में 6 सेमी और बिलासपुर, सूरजपुर व राजपुर में 5-5 सेमी बारिश हुई है। इस दौरान जगदलपुर में सबसे अधिक 27.7 डिग्री और पेंड्रा रोड में सबसे कम 20.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसमी सब-डिविजनल बारिश सामान्य से दो प्रतिशत कम

IMD Weather Alert CG: इस मानसून सीजन में अब तक हुई कुल बारिश की बात करें तो प्रदेश में मौसमी सब-डिविजनल बारिश सामान्य से 2 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। लगातार हो रही बौछारों से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Also Read: Laika Chinhari App: घर-घर सर्वे कर स्कूल छोड़ चुके बच्चों को ढूँढेगा विभाग, ‘लइका चिन्हारी’ एप से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, स्कूल लाने पर मिलेंगे 500 रुपये, जानें पूरी योजना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button