CG Cooperative Bank Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में 1,360 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी, जानिए किस जिले में कितने पदों में होगी नियुक्ति

CG Cooperative Bank Bharti: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के सहकारिता विभाग ने पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे जुड़ी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में कुल 1,360 पदों पर सीधी भर्ती और सीमित चयन की अनुमति दे दी है। इस फैसले से ग्रामीण बैंकिंग ढांचे में सुधार के साथ-साथ युवाओं को नौकरियों का नया मौका मिलेगा।

CG सहकारी बैंक एवं समिति प्रबंधक भर्ती 2026: मुख्य विवरण

विवरण / श्रेणीस्वीकृत पद एवं संबंधित जानकारी
कुल स्वीकृत पद1,360 पद
पदवार विवरण• जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (बैंक कैडर): 198 पद

• समिति प्रबंधक (पैक्स समितियां): 1,162 पद (596 सीधी भर्ती + 566 सीमित चयन)
बैंक कैडर के प्रमुख पदउप प्रबंधक, प्रोग्रामर, सहायक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, सहायक प्रोग्रामर और सामान्य सहायक
क्षेत्रवार पदों का बंटवारा• रायपुर क्षेत्र: 508 पद

• बिलासपुर क्षेत्र: 444 पद

• बस्तर-जगदलपुर क्षेत्र: 187 पद

• दुर्ग-राजनांदगांव क्षेत्र: 154 पद

• रायगढ़ क्षेत्र: 67 पद
भर्ती एवं चयन नियमजिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी सेवा नियम-2023, आरक्षण प्रावधानों एवं वित्तीय मानदंडों के तहत पारदर्शी प्रक्रिया
चयन समितिपारदर्शी चयन के लिए संबंधित संभागीय संयुक्त पंजीयक चयन समिति में अनिवार्य रूप से शामिल रहेंगे
विशेष शर्तभर्ती का अंतिम परिणाम उच्चतम न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा

स्वीकृत पदों में बैंक कैडर और समिति प्रबंधक के पद शामिल

CG Cooperative Bank Recruitment: विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार कुल 1,360 पदों में से 198 पद जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के विभिन्न संवर्गों के हैं। इसके अलावा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक के 1,162 पद शामिल किए गए हैं। समिति प्रबंधक के इन पदों में से 596 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 566 पदों को सीमित चयन प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा।

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों के बाद जारी हुई अनुमति

CG Samiti Prabandhak Bharti: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने 21 अगस्त को आयोजित समीक्षा बैठक में बैंकों और समितियों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारी सेवा नियमों, आरक्षण प्रावधानों और वित्तीय स्थिति का परीक्षण करने के आदेश दिए थे। विभागीय जांच और नियमों की समीक्षा पूरी होने के बाद विभाग ने औपचारिक अनुमति जारी कर दी।

जानिए किस क्षेत्र में कितने पदों पर की जाएगी नियुक्ति

Chhattisgarh Job Alert: भर्ती की अनुमति पांच प्रमुख क्षेत्रों के लिए दी गई है। इसमें सबसे अधिक 508 पदों पर भर्ती रायपुर क्षेत्र में होगी। इसके अलावा बिलासपुर क्षेत्र में 444 पद, बस्तर-जगदलपुर क्षेत्र में 187 पद, दुर्ग-राजनांदगांव क्षेत्र में 154 पद और रायगढ़ क्षेत्र में 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन क्षेत्रों के बैंक और समितियां निर्धारित नियमावली के अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

उप प्रबंधक, प्रोग्रामर और फील्ड ऑफिसर के पदों पर होगा चयन

CG New Job 2026: बैंक संवर्ग में जिन 198 पदों पर भर्ती की जानी है, उनमें उप प्रबंधक, प्रोग्रामर, सहायक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, सहायक प्रोग्रामर और सामान्य सहायक के पद शामिल हैं। इन पदों पर कर्मचारियों के आने से बैंकों के प्रशासनिक, तकनीकी और मैदानी कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी और विभागीय कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया और नियमों के तहत होगी पूरी भर्ती

यह पूरी भर्ती प्रक्रिया जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी सेवा नियम-2023, आरक्षण नियमों और निर्धारित वित्तीय मानदंडों के तहत आयोजित की जाएगी। प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए संबंधित संभागीय संयुक्त पंजीयक को चयन समिति में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। भर्ती का अंतिम परिणाम उच्चतम न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका के निर्णय के अधीन रहेगा।

किसानों और खाताधारकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

समितियों में प्रबंधकों की नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में खाद, बीज और कृषि ऋण का वितरण अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगा। इसके साथ ही पैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में भी नए कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे राज्य के किसानों और बैंक खाताधारकों को अपने बैंकिंग कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

CG सहकारी बैंक एवं समिति प्रबंधक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण लिंक

विवरणआधिकारिक लिंक / पोर्टल
सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासनयहाँ क्लिक करें
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडलयहाँ क्लिक करें
राज्य नोडल बैंक (अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
सहकारी बैंक भर्तीअपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: Dhamtari Job Vacancy 2026: धमतरी के युवाओं के लिए 405 पदों पर सीधी भर्ती का शानदार अवसर, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, यहां करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button