AI Trends 80s Photo: सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, अपनी 80 के दशक का फोटो बनाने का जानें तरीका

Social Media Viral Trend: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक नया और दिलचस्प एआई फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी आज की सामान्य तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 1980 के दशक की विंटेज लुक वाली तस्वीरों में तब्दील कर रहे हैं। यह ट्रेंड महज कोई साधारण कलर फिल्टर नहीं है, बल्कि एआई टूल तकनीक का इस्तेमाल कर पूरे पहनावे, हेयर स्टाइल और बैकग्राउंड को उस जमाने के हिसाब से ढाल देता है।

80 के दशक की यादें ताजा कर रहा यह खास ट्रेंड

AI Vintage Photography: इस ट्रेंड में यूजर्स चैटजीपीटी या गूगल जेमिनी जैसे एआई टूल्स पर अपनी साफ फोटो अपलोड कर रहे हैं। एआई आपके चेहरे की पहचान को बनाए रखते हुए 80 के दशक की साड़ियों, भारी गहनों, बेलबॉटम पैंट, बड़े कॉलर और विंटेज हेयर स्टाइल के साथ फोटो को एडिट कर देता है। फोटो में पुराना फिल्म ग्रेन, हल्की रोशनी और फीके रंग जोड़कर ऐसा लुक तैयार किया जाता है, मानो वह तस्वीर किसी पुरानी बॉलीवुड मैगजीन या फैमिली एल्बम की हो।

अपनी फोटो को 80s लुक में बदलने के आसान स्टेप्स

Instagram New Trend 2026: यदि आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए एक साफ चेहरे वाली सेल्फी या पोर्ट्रेट चुननी होगी। इसके बाद इमेज जनरेशन सपोर्ट करने वाले एआई टूल पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करें। वहां एआई को अपनी पसंद का थीम बताएं, जैसे विंटेज बॉलीवुड लुक या पारिवारिक एल्बम। एआई को स्पष्ट निर्देश देकर आप अपनी पसंद के मुताबिक फोटो में बदलाव करा सकते हैं और फिर इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं।

एआई फोटो बनाने के लिए 4 सबसे वायरल प्रॉम्प्ट्स

फोटो जनरेट करने के लिए एआई टूल में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रमुख प्रॉम्प्ट्स इस प्रकार हैं:

  • बॉलीवुड स्टाइल पोर्ट्रेट: “Transform this photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features recognisable. Give me period-appropriate Indian clothing, hairstyle and accessories with warm lighting and a vintage film look.”
  • पुराना फैमिली एल्बम: “Recreate this photo as an Indian family album photograph from the mid-1980s with soft lighting, realistic film colours and subtle analogue film grain.”
  • 1980 के दशक की भारतीय स्ट्रीट फोटो: “Imagine this photo was taken on an Indian street in 1987. Keep my face recognisable and recreate the surroundings, clothes, and vehicles to match late-1980s India.”
  • विंटेज वेडिंग लुक: “Imagine this photo was taken at an Indian wedding in the 1980s. Keep everyone’s faces recognisable. Recreate the clothing, hairstyles, jewellery, decorations, lighting and photography style of an Indian wedding from that decade. Add realistic analogue film grain and the slightly imperfect look of an old family photograph.”

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button