
Kurud Bappa Agaman Yatra: धमतरी जिले के कुरूद नगर स्थित कारगिल चौक पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना को लेकर समिति की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उत्सव की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए एक ऐतिहासिक गणेश आगमन शोभायात्रा की योजना बनाई गई है। यह शोभायात्रा चंडी मंदिर से शुरू होकर थाना चौक, दीनदयाल उपाध्याय चौक, पुराना बाजार और सरोजनी चौक होते हुए कारगिल चौक स्थित मुख्य पूजा पंडाल पहुंचेगी।

14 सितंबर को दोपहर 3 बजे चंडी मंदिर से निकलेगी यात्रा
Ganesh Chaturthi Kurud 2026: कारगिल चौक गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में 14 सितंबर 2026 को भव्य गणपति आगमन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 03 बजे चंडी मंदिर परिसर से होगा। बाप्पा की पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कारगिल चौक पहुंचेगी, जहां विधिवत मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। आगमन मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं और स्थानीय नागरिक बाप्पा की अगवानी के लिए पुष्प वर्षा की तैयारी कर रहे हैं।
शोभायात्रा में पारंपरिक नृत्य, गोरिल्ला डांस और धुमाल रहेगा आकर्षण
Kurud News: इस वर्ष की आगमन यात्रा को सांस्कृतिक और कलात्मक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कई विशेष प्रस्तुतियों को शामिल किया गया है। यात्रा में HD धुमाल कुरूद और DJ DHWAJ की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आएंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दर्शाने वाला पारंपरिक गेड़ी नृत्य और सुवा नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। यात्रा के दौरान डमरू वादन, गंगा आरती और गोरिल्ला तथा भालू की वेशभूषा में कलाकारों का डांस बच्चों और युवाओं के लिए मुख्य आकर्षण होगा।

समिति ने नगरवासियों को परिवार सहित आने का दिया न्योता
Kurud News Update: कारगिल चौक गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने कुरूद नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। समिति ने नगरवासियों से निवेदन किया है कि वे अपने परिजनों के साथ पधारकर इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव की शोभा बढ़ाएं। आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य लगातार बैठकें कर जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं।



