
CG Urban Body and Panchayat Elections 2026: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2026 में होने वाले नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम तथा उप-चुनावों के लिए मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) पुनरीक्षण का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित पूरा करने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक (Electoral Roll Observers) नियुक्त किए जाएंगे।
प्रस्तावित पदों का ब्योरा
- नगरीय निकाय (कुल 417 पद):
- महापौर (4 पद):भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर पालिक निगम।
- अध्यक्ष: 13 पद (आम निर्वाचन) + 1 पद (उप-निर्वाचन)।
- पार्षद: 400 पद (आम निर्वाचन) + 6 पद (उप-निर्वाचन)।
- त्रिस्तरीय पंचायत (कुल 814 पद):
- जनपद पंचायत सदस्य:1 पद।
- सरपंच:92 पद।
- पंच:721 पद।
पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां
| प्रक्रिया | निर्धारित तिथि |
| पात्रता/संदर्भ तिथि | 1 अक्टूबर 2026 |
| प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन | 23 अक्टूबर 2026 |
| दावे एवं आपत्तियां | प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात |
| अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन | 30 नवंबर 2026 |
30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के तुरंत बाद आयोग द्वारा चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।



