CG Weather Update Today: प्रदेश में तेज धूप और हल्की ठंड का अहसास, जानिए 2 अक्टूबर को आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का समय निकट आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। बीते दिन राज्य भर में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा और कहीं भी बारिश की कोई मुख्य गतिविधि दर्ज नहीं की गई।

बारिश रुकते ही बढ़ा दिन का पारा, रात में होने लगी हल्की ठंड

CG Today Weather News: प्रदेश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होते ही मौसम के मिजाज में दोहरा बदलाव देखा जा रहा है। बारिश का दौर पूरी तरह थमने की वजह से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, रात का पारा धीरे-धीरे गिरने से लोगों को हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है।

जानिए 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा राजधानी रायपुर का मौसम

Raipur Weather Update Today: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल राजधानी या इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गई है।

राजनांदगांव रहा प्रदेश में सबसे गर्म, पेंड्रा रोड में सबसे ठंडी रात

CG Weather Updates Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजनांदगांव जिला 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान घटकर 18.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल

CG Monsoon Departure Status: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वर्तमान में गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है। अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों से भी मानसून की विदाई होने के पूरे आसार बने हुए हैं।

Also Read: आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करते समय न करें ये गलतियां, खाली हो सकता है बैंक खाता

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button