रायपुर क्राइम ब्रांच के 2 सिपाहियों पर गिरी गाज, DCP क्राइम ब्रांच ने लिया सख्त एक्शन,  शोएब ढेबर से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Case Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विभागीय गोपनीयता भंग करने के गंभीर आरोपों के बीच क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर गाज गिरी है। डीसीपी क्राइम ने अनुशासनहीनता के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों जवानों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे और खासकर क्राइम ब्रांच में हड़कंप का माहौल है।

गोपनीय जानकारियां लीक करने के लगे गंभीर आरोप

विभागीय सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच में तैनात आरक्षक राहुल गौतम और शिवम द्विवेदी पर आरोप है कि वे विभाग की अति-संवेदनशील और गोपनीय सूचनाएं शोएब ढेबर तक पहुंचा रहे थे। सूचनाएं लीक होने की भनक लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी आधिकारिक रूप से इस कार्रवाई को प्रशासनिक वजह बता रहे हैं और आरोपों की सीधी पुष्टि करने से बच रहे हैं।

डीसीपी क्राइम ने लिखित आदेश जारी कर भेजा लाइन

Raipur Crime Branch Action: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी क्राइम ने दोनों आरक्षकों को क्राइम ब्रांच से हटाकर तुरंत लाइन अटैच करने का लिखित आदेश जारी कर दिया है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम और अनुशासनहीनता के ठोस कारणों पर अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस त्वरित कार्रवाई ने पुलिस महकमे के भीतर हड़कंप मचा दिया है।

तेलीबांधा थाने में तैनात आरक्षक पर भी गिरी गाज

Raipur Telibandha Constable Suspended: दूसरी ओर रायपुर के तेलीबांधा थाने में पदस्थ आरक्षक अजीत कुमार गुप्ता पर भी गाज गिरी है। डीसीपी सेंट्रल ने उन्हें तुरंत प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, उक्त आरक्षक पर गश्त के दौरान आम नागरिकों से वसूली करने, मारपीट करने और जबरन सामान छीनने के गंभीर आरोप लगे थे। शिकायत सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कराई।

गश्त के दौरान वसूली और मारपीट का आरोप

यह घटना रायपुर के दीवारपारा इलाके की बताई जा रही है। डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान आरक्षक अजीत कुमार गुप्ता पर आरोप लगा कि उसने गश्त के नाम पर एक नागरिक को रोका और उसके साथ बदसलूकी की। पीड़ित का आरोप है कि आरक्षक ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उससे शराब और नकदी पैसे जबरन छीन लिए।

प्राथमिक जांच के बाद डीसीपी मध्य जोन ने की कार्रवाई

जब पीड़ित की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही और गंभीर पाते हुए डीसीपी मध्य जोन ने देरी न करते हुए आरक्षक अजीत कुमार गुप्ता को तुरंत लाइन अटैच करने के लिखित आदेश जारी कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस महकमे में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read: रायपुर में दर्दनाक वारदात, सनकी पति ने चाकू घोंपकर पत्नी और दो मासूम बच्चों की ली जान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button