
रायपुर – मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा सामाजिक कार्य के तहत आउटरिच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरी साइंस के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की।
छात्रों के लिए अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा सामाजिक संस्था कोपलवाणी सेमरिया, रायपुर में यह आयोजन किया गया। छात्रों को संस्था के दिव्यांग बच्चों के साथ समय साझा करने का अवसर दिया गया। जिसमें छात्रों ने मिलकर वार्तालाप और उनके साथ विभिन्न गतिविधियों के साथ मनोरंजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डाॅ. कल्पना चन्द्राकर द्वारा सामाजिक सहभागिता के उद्द्रेश्य के बारे में विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया गया, साथ ही डाॅ. प्रमोद कुमार द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयास के बारे में विचार साक्षा किया। विभाग की ओर से बच्चों के लिए उपहार स्वरूप ड्राइंग शीट और कलर सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.डाॅ. के.पी. यादव, उपकुलपति डाॅ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, ने इस आयोजन की सराहना की एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही लाइब्रेरी साइंस विभाग के शिक्षकगण सहायक प्राध्यापक संजय शाहजीत एवं ओमलता साहू का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
Also Read: सीएम साय का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब सोलर पैनल पर मिलेगी डबल सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन



