
Kanker Ratanjot Seeds Poisoning: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले सात बच्चों ने गलती से रतनजोत के जहरीले फल खा लिए। फल खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी प्रभावित बच्चों को तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
माटोली गांव के प्राथमिक शाला में स्कूल समय के दौरान घटी घटना
Matoli Village Primary School News: यह पूरी घटना कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माटोली गांव के एक सरकारी स्कूल की है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल में पढ़ाई के दौरान परिसर में मौजूद रतनजोत के फलों के संपर्क में आ गए और उन्हें खा लिया। स्कूल की छुट्टी के बाद जब ये बच्चे अपने घर पहुंचे, तो एक-एक कर उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। बच्चों की शारीरिक स्थिति को बिगड़ता देख परिजनों के होश उड़ गए और वे तुरंत उन्हें लेकर पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में बच्चों का चल रहा उपचार, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर
Kanker School Children Health Update: पखांजूर सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही सभी सातों बच्चों का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया था। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चों के माता-पिता और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए हैं, जिससे वहां तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर परिजनों ने खड़े किए गंभीर सवाल
Ratanjot Seeds Poisoning Chhattisgarh: इस दुर्घटना के बाद बच्चों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल समय के दौरान बच्चों की निगरानी की क्या व्यवस्था थी और परिसर में इस तरह के जहरीले पौधे व फल क्यों मौजूद थे। फिलहाल इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है, लेकिन इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
Also Read: धमतरी में मासूमों की जान पर आई: खेल-खेल में खा लिए जहरीले बीज, 24 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत



