नवरात्रि के दौरान गोवंश की Hत्या कर बेच रहे थे मांस, 11 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लकड़ी भी थी शामिल, पकड़े जाने पर बताई सच्चाई

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गोहत्या और उसके बाद गोमांस की अवैध बिक्री का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

घटना का सिलसिलेवार खुलासा और दो स्थानों पर मिले शव

Rajnandgaon Cow Slaughter Case: मामले की शुरुआत 12 अक्टूबर से हुई, जब राजनांदगांव के गौरवीनगर इलाके में एक निर्माणाधीन पुल के पास गाय का शव बरामद किया गया था। इस घटना के दो दिन बाद ही उसी क्षेत्र में स्थित शीतला तालाब के पास एक और गाय की हत्या किए जाने का मामला सामने आया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने बनाई विशेष टीमें और खंगाले सीसीटीवी कैमरे

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। नवरात्रि के पवित्र दिनों में हुई इन घटनाओं को प्रशासन ने बेहद संवेदनशील माना। इसके बाद चिखली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे संदिग्धों की गतिविधियों का सुराग मिला।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ आरोपियों की पहचान का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को फुटेज में कुछ लोग आवारा मवेशियों को हांकते हुए अपने घर ले जाते हुए दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गौरवीनगर निवासी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और अन्य सदस्यों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं।

मुख्य आरोपी ने परिवार के साथ मिलकर कबूला गुनाह

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी, 17 वर्षीय बेटी और अन्य साथियों के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों ने गायों की हत्या करने के बाद उनके मांस को बाजार में बेच दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज और आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम, उसकी पत्नी अंजुम बेगम, सलमान खान, मोहम्मद साकिर खान, मोइन गौरी, आरिफ कुरैशी, सलीम अख्तर, सैयद नदीम, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद तौहीद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Also Read: Dhamtari Beef Case: धमतरी में गोमांस काटकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मांस और हथियार जब्त कर भेजा जेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button