
Bhilai Charoda PM Awas Scam: गरीब परिवारों को पक्का मकान देने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। नगर निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र के सिरसाकला समेत अन्य इलाकों में मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 23 हितग्राहियों के नाम पर लगभग 57 लाख रुपए की गड़बड़ी किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सुपेला स्थित एक फाइनेंस बैंक में हितग्राहियों के नाम से खाते खुलवाकर रकम निकाल ली गई और पात्र लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं मिली, जबकि भाजपा नेताओं की शिकायत पर शासन स्तर से हुई जांच रिपोर्ट आने के बाद निगम प्रशासन में खलबली मच गई है।
फर्जी खाते और जियो टैगिंग में गड़बड़ी
PM Awas News 2026: योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र हितग्राही को लगभग 2.50 लाख रुपए की सहायता राशि मिलनी थी। जांच रिपोर्ट में हितग्राही संताराम यादव का मामला प्रमुख रूप से दर्ज है, जिनके नाम पर सुपेला के बैंक खाते में दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच 4 किस्तों में कुल 2,28,750 रुपए जमा होकर निकल गए, जिनमें 57,187, 80,062, 53,625 और 37,876 रुपए की किस्तें शामिल हैं। इसके अलावा कई मामलों में स्वीकृति किसी और के नाम तथा निर्माण किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर मिला, जमीन के दस्तावेज गायब पाए गए और जियो टैगिंग व मौके की स्थिति में बड़ा अंतर सामने आया है।
कच्चा मकान तोड़कर कर्ज में डूबे परिवार
Supela Bank Fraud Bhilai: पक्का मकान बनने की आस में कई गरीब परिवारों ने अपने पुराने कच्चे घर गिरा दिए थे। राशि न मिलने से उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई और सिर छिपाने के लिए कर्ज लेना पड़ा, वहीं विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने कहा कि जांच रिपोर्ट आ चुकी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी गई
Mor Zameen Mor Makaan News: नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त सुदेश सुंदरानी ने कहा कि 23 मामलों में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिनकी जांच पूरी करके प्रतिवेदन कलेक्टर को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरणों में गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
Also Read: ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव का बड़ा घोटाला, बिना काम कराए निकाले फर्जी बिल से लाखों रूपये



