छत्तीसगढ़ के 19 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को नहीं होंगे चुनाव, जानें क्या है कारण

रायपुर, 2 फरवरी 2025 Nagriya Nikay Chunnav 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया जारी है, लेकिन राज्य के 19 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को चुनाव नहीं होंगे। इन निकायों के चुनाव अगले साल, यानी 2026 में होंगे।

ये 19 नगरीय निकाय 2026 में होंगे चुनाव

राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय हैं, जिनमें से 19 निकायों के चुनाव का कार्यक्रम 2026 के लिए तय किया गया है। इन निकायों में 4 नगर निगम, 5 नगरपालिका परिषद और 10 नगर पंचायतें शामिल हैं। इनकी सूची इस प्रकार है:

  • नगर निगम: बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली
  • नगरपालिका परिषद: सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुरचरचा, जामुल, खैरागढ़
  • नगर पंचायत: बम्हीनीडीह, प्रेमनगर, शिवनंदनपुर, पलारी, मारो, घुमका, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम

क्यों नहीं होंगे चुनाव 2025 में?

इन निकायों में 2025 में चुनाव नहीं हो रहे हैं क्योंकि इनका गठन बाद में हुआ था और इनकी कार्यकाल की अवधि 2026 में पूरी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय 1 नवंबर 2000 को 49 नगर पंचायतें, 20 नगरपालिका परिषद और 6 नगर निगम अस्तित्व में आए थे। इन निकायों के कार्यकाल के हिसाब से इनका चुनाव अगले साल 2026 में होगा।

इस प्रकार, इस साल 2025 में 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

Also Read: CG निकाय Election: EVM में एक साथ महापौर व पार्षद को कैसे डालेंगे वोट? जाने पूरी प्रकिया…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button