मुख्यमंत्री ने DGP अशोक जुनेजा को दी सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री जुनेजा को उनके सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे करियर में किए गए योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी सेवाओं के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस बल को अधिक सक्षम और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जुनेजा की दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत भी उपस्थित थे।
अशोक जुनेजा की पुलिस विभाग में दी गई सेवाएं राज्य के लिए अनमोल रहीं, और उनके योगदान को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सराहा।
Also Read: छत्तीसगढ़ के नये DGP बने IPS अरुण गौतम : तेजतर्रार अधिकारी, जानिए पूरा परिचय