छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा ने लॉन्च किया थीम सॉन्ग, छत्तीसगढ़ी और रैप शैलियों में है गीत

रायपुर, 5 फरवरी 2025 CG BJP Launches Theme Song: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने एक खास थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इस सॉन्ग को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में जारी किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी, रैप और अन्य शैलियों का मिश्रण किया गया है। पार्टी का यह गीत चुनाव प्रचार का एक सशक्त और आकर्षक माध्यम बनेगा।

भाजपा का प्रचार अभियान: गीत और संगीत के जरिए जनता तक पहुंचेगा संदेश

Nagriya Nikay Chunav 2025: भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने इस थीम सॉन्ग के लॉन्च के दौरान बताया कि भाजपा के प्रचार अभियान में गीत-संगीत का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रचार तरीका अलग है। हम जनता तक अपनी बात भाषण, डिजिटल माध्यमों, और कला के जरिए पहुंचाते हैं। इस गीत के जरिए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नगर-ग्रामों के विकास के विजन को लोगों के बीच रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह थीम सॉन्ग सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से भाजपा का मिशन और विजन स्पष्ट रूप से सामने आएगा। पार्टी का उद्देश्य इस गीत के जरिए जनता के बीच अपनी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

https://twitter.com/BJP4CGState/status/1887034239914533284

स्थानीय कलाकारों का योगदान: छत्तीसगढ़ी रंग में रंगी भाजपा की आवाज

भा.ज.पा. विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि इस गीत को तैयार करने में पूरी तरह से स्थानीय कलाकारों का योगदान है। गीतकार, संगीतकार और गायक सभी छत्तीसगढ़ के हैं। इस गीत के जरिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों को और जनता के भरोसे को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

विधायक ने इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेश अवस्थी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और एक मिनट का मौन रखा।

भाजपा की क्रिएटिव और इनोवेटिव पहल

भा.ज.पा. प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि भाजपा हमेशा नए और क्रिएटिव तरीकों से जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि यह थीम सॉन्ग पार्टी द्वारा जनता की भावनाओं को समझते हुए तैयार किया गया है। प्रदेशभर के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यह गीत जल्द ही सुना जाएगा।

Also Read: महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त जारी, जानिए किस जिले में कितने राशि का हुआ वितरण

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button