सरपंच प्रत्याशी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

गरियाबंद: जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जब एक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र के एक मोड़ पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को रौंदते हुए गुजर गया। ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे का विवरण

जानकारी के मुताबिक, कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी। इस दौरान, एक तेज रफ्तार ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। अचानक ट्रक को देख बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरने के बाद ट्रक ने कुसुमा को कुचलते हुए गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सरपंच पद की प्रत्याशी थीं कुसुमा

कुसुमा चंद्राकर कोड़की पारा पंचायत से सरपंच पद की प्रत्याशी थीं। उनका यह दर्दनाक हादसा चुनावी अभियान के बीच हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

हादसे के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना पर ध्यान केंद्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Also Read: रायपुर में राशियन लड़की ने जमकर किया हंगामा : पहले तीन युवकों को ठोका फिर, गलती मानने के बजाए करने लगी बहस

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button