चिरमिरी निगम रिजल्ट…कांग्रेस के विनय जायसवाल हारे: भाजपा के रामनरेश राय 4 हजार वोटों से जीते

चिरमिरी। Nagriya Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ के चिरमिरी नगर निगम में आज सुबह से जारी मतगणना के बाद परिणाम सामने आ गए हैं। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल को बीजेपी के रामनरेश राय के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रामनरेश राय ने डॉ. विनय जायसवाल को करीब 4,000 वोटों से हराया।

मतदान विवरण

चिरमिरी नगर निगम चुनाव में कुल 54,188 मतदाता थे, जिनमें से 27,594 पुरुष और 26,594 महिलाएं थीं। इस बार चुनाव में कुल 66.82% मतदान हुआ था, जो इस क्षेत्र में चुनावी उत्साह को दर्शाता है। मतदान के दिन जिले में 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 1,500 कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी निभाई थी।

मतगणना प्रक्रिया

मतगणना की शुरुआत सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों की गिनती से हुई, और उसके बाद करीब 9:30 बजे ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई।

Also Read: नगरीय निकाय चुनाव परिणाम 2025: मतगणना जारी, नतीजे आना शुरू, LIVE अपडेट देखें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button