Dhamtari Organic Farming: किसान की बाड़ी में निकली 6 फीट की लौकी और सवा 3 फीट की बरबट्टी, जैविक खेती का अनोखा नज़ारा देखने उमड़ी भीड़

धमतरी Dhamtari Organic Farming: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक किसान की मेहनत और जैविक खेती का कमाल देखने को मिला है। गाड़ाडीह गांव के किसान रमनलाल साहू की बाड़ी में छह फीट लंबी लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी उग आई है। यह नजारा देखने आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

किसान की मेहनत और जैविक खेती का कमाल

Dhamtari News: रमनलाल साहू ने बताया कि पिता के निधन के बाद उन्होंने खेती की जिम्मेदारी संभाली। शुरुआत में वे पारंपरिक धान की खेती करते थे, लेकिन करीब आठ साल पहले उन्होंने जैविक खेती की ओर रुख किया। लगातार जैविक पद्धति अपनाने का ही नतीजा है कि उनके खेत से इतनी बड़ी सब्जियां निकलीं।

गांव में बढ़ी जैविक खेती की रुचि

Organic Farming: आमतौर पर लौकी की लंबाई ढाई फीट तक होती है, लेकिन रमनलाल की बाड़ी से निकली छह फीट लंबी लौकी ने सभी को हैरान कर दिया। साथ ही सवा तीन फीट की बरबट्टी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे भी जैविक खेती का प्रयोग करना चाहेंगे।

प्रशासन ने भी की सराहना

कलेक्टर समेत जिला प्रशासन ने किसान रमनलाल की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की है। छह फीट की लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी ने न सिर्फ उनके परिवार का पोषण किया है, बल्कि पूरे जिले के किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित भी किया है। गाड़ाडीह गांव अब धमतरी जिले में उन्नत और जैविक खेती का उदाहरण बन चुका है।

Also Read: धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा: आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button