ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक अंत: नाबालिग से ‘वर्चुअल शादी’ कर दोस्त से मनवाई सुहागरात, मामला सुनकर लोगो के उड़े होश

जशपुर: Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और जघन्य मामला सामने आया है। बिहार के पटना निवासी मुख्य आरोपी कुंदन राज ने 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को झांसे में लिया। कुंदन ने पीड़िता की डीपी देखकर उससे दोस्ती की और प्यार का झांसा दिया। पीड़िता के मना करने पर उसने व्हाट्सएप पर कटा हुआ हाथ भेजकर भावनात्मक सहानुभूति हासिल की, जिसके बाद दोनों में वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू हो गई। कुंदन को पुलिस ने 2022 में ही पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उसका साथी दिलीप चौहान फरार चल रहा था।

वीडियो कॉल पर रचाई ‘वर्चुअल शादी’ और बनाया अश्लील वीडियो

आरोपी कुंदन राज ने नाबालिग लड़की को प्रेम और शादी का झूठा झांसा देकर मोबाइल पर ही ‘वर्चुअल शादी’ रचा ली। इसके बाद ‘सुहागरात’ मनाने के नाम पर उसने पीड़िता को बहलाया और वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जब पीड़िता ने और वीडियो बनाने से इनकार किया, तो कुंदन ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह पुराने वीडियो वायरल कर देगा। धमकी के डर से नाबालिग लड़की आरोपी की बात मानने को मजबूर हो गई।

दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने की रखी अजीबोगरीब मांग

ब्लैकमेलिंग के बाद कुंदन ने पीड़िता के सामने एक अजीबोगरीब और घिनौनी मांग रखी। उसने पीड़िता से कहा, “मैं दूर हूँ, इसलिए मेरे दोस्त को भेज रहा हूँ। तुम मेरे दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाओ, मैं वीडियो कॉल पर यह सब देखूंगा।” आरोपी ने पीड़िता को उसके घरवालों और सहेलियों के नंबर वायरल करने की भी धमकी दी, जिससे नाबालिग लड़की डर गई। अक्टूबर 2021 में कुंदन का दोस्त, जिसका असली नाम दिलीप चौहान था, वह ‘दीपक यादव’ बनकर दुलदुला क्षेत्र में पहुँचा और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कुंदन वीडियो कॉल पर सब कुछ देख रहा था।

बहन को वीडियो भेजने के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

दुष्कर्म के बाद जब कुंदन ने पीड़िता से और वीडियो की मांग की और उसने इनकार किया, तो आरोपी ने पीड़िता की बड़ी बहन को अश्लील वीडियो भेज दिया। लोक लाज के डर से चुप रहने को मजबूर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और अपनी बहन के साथ 9 अप्रैल 2022 को दुलदुला थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली थी। इस घटना के बाद कुंदन राज को 2022 में पटना से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी दिलीप चौहान फरार हो गया था।

फरार आरोपी दिलीप चौहान कुनकुरी से गिरफ्तार

सीनियर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए दिलीप चौहान को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की। मुखबिरों और साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस ने दिलीप चौहान को ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस को जानकारी मिली कि वह गोवा भाग गया है, लेकिन वहाँ से फरार होने के बाद वह कुनकुरी क्षेत्र में छिपा हुआ था। बुधवार सुबह दबिश देकर 29 वर्षीय दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती करने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है।

Also Read: CG Cyber Blackmailing: छत्तीसगढ़ में सेक्सटॉर्शन का शिकार युवक, अश्लील वीडियो कॉल कर किया ब्लैकमेल, परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button