CGPSC की तैयारी करने आया मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला, रात 11 बजे कोर्ट से सामने किया पेश

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक मामला सामने आया है, जहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक को एक युवती के साथ कथित आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मामला इतना गरमा गया कि रात 11 बजे कोर्ट खोला गया और युवक को जेल भेजा गया।

मोहल्लेवालों ने की शिकायत, पुलिस पहुंची मौके पर

Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा इलाके के बंगालीपारा मोहल्ले में रहने वाला अर्श अली नाम का युवक पीएससी की तैयारी कर रहा था। अर्श मूल रूप से सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला है और यहां किराए के मकान में रहकर दिल्ली IAS एकेडमी में कोचिंग कर रहा था।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवक अकसर अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में बुलाता था और शराब की बोतलें व अन्य सामान खुले में फेंक देता था। इससे मोहल्ले में लोग परेशान थे। जब यह रोज़ की बात हो गई तो कुछ लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय सामाजिक संगठनों से की।

युवती के साथ कमरे में मिला, वीडियो भी बनाया गया

मंगलवार रात को हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ युवक के घर पहुंचे। वहां देखा गया कि अर्श एक युवती के साथ कमरे में था और दोनों की स्थिति कथित तौर पर आपत्तिजनक थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया गया

पुलिस ने तुरंत युवक और युवती को हिरासत में लेकर सरकंडा थाने पहुंचाया। माहौल गर्माने लगा था, इसलिए देर रात 11 बजे कोर्ट खोला गया और सिटी मजिस्ट्रेट आकांक्षा तिवारी के सामने युवक को पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर अर्श अली को जेल भेज दिया गया, जबकि युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पहले दोस्त, फिर बताया बहन

पूछताछ के दौरान युवक ने पहले युवती को अपनी दोस्त बताया, लेकिन जब मामला गंभीर हुआ और पुलिस ने पूछताछ तेज की, तो उसने युवती को अपनी बहन बताने की कोशिश की। मोहल्लेवालों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने परिजनों को भी सच्चाई बताई।

परिजन पहुंचे थाने, कोर्ट जाते वक्त किया पीछा

Court Action: जैसे ही परिजनों को खबर लगी, युवक और युवती के परिवार वाले थाने पहुंच गए। युवक के स्वजन पुलिस पर दबाव बनाने लगे कि उसे कोर्ट में पेश न किया जाए। जब पुलिस कोर्ट की ओर रवाना हुई तो युवक के परिवारवाले गाड़ी का पीछा करते रहे। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी भी हुई।

थाने के बाहर जुटी भीड़, हंगामे के आसार

जैसे ही अर्श अली के पकड़े जाने की खबर फैली, बड़ी संख्या में युवक सरकंडा थाने के बाहर जमा हो गए। वहां तनाव का माहौल बन गया और पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बनाया गया। पुलिस ने हालात को भांपते हुए तत्काल कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया पूरी की।

Also Read: नेताजी चुनाव जीते, फिर प्रेमिका को भूले! शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, अब रेप का केस दर्ज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button