प्रसूता महिला का नग्न वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में किया गया वायरल, पति ने कराया FIR दर्ज: अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिला अस्पताल में हुई एक शर्मनाक घटना ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑपरेशन के दौरान प्रसूता महिला का नग्न वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया गया। मामले के सामने आने के बाद पीड़िता के पति ने गौरेला थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FIR दर्ज, IT एक्ट के तहत केस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शेख सलीम द्वारा वीडियो वायरल किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में IT एक्ट की धारा 66, 67A और BNS की धारा 79 के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो किसने बनाया और किसने आगे फैलाया। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन ने की जांच शुरू

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने कहा कि घटना बेहद गंभीर है और इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई दे रही डिजिटल घड़ी और तारीख के आधार पर उस दिन ऑपरेशन थियेटर में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

सिविल सर्जन ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन थियेटर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है, ऐसे में वीडियो अस्पताल के ही किसी कर्मचारी द्वारा बनाए जाने की आशंका है।

निजता और अधिकारों का उल्लंघन

विशेषज्ञों का कहना है कि ऑपरेशन थियेटर में वीडियो बनाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह रोगी की निजता और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है।

जनता की नाराजगी

इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। लोग सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की आलोचना कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Also Read: 25 साल पुराने अफेयर के लिए पत्नी ने करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने पत्थर से मारकर उतारा मौत के घाट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button