धमतरी तहसील कार्यालय में महिला ने खाया जहर, मचा अफरा‑तफरी, नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर

धमतरी: Tehsildar Office Poison Case: गुरुवार दोपहर तहसील कार्यालय में अचानक चीख‑पुकार मच गई जब एक महिला ने तहसीलदार के चेंबर में जहर खा लिया। महिला की पहचान पंचवटी कॉलोनी निवासी रानी दुलानी के रूप में हुई। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।

पति के निधन के बाद लोन और बीमा को लेकर शुरू हुई परेशानी

Dhamtari Woman Suicide Attempt: रानी दुलानी के पति ने कुछ एक फाइनेंस कंपनी से 50 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसका बीमा पॉलिसी रानी के नाम पर किया गया था। पति की मई 2023 में मौत हो जाने के बाद से ही कंपनी की ओर से लगातार दबाव बना था।

इस बीच सिविल कोर्ट और फिर जून 2025 में हाईकोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को मकान का कब्जा सौंपने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत 21 अगस्त को वादिलोक मकान कंपनी को सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई की खबर सुनकर की आत्महत्या के प्रयास की कोशिश

Tehsildar office incident: गुरुवार दोपहर कंपनी के लोग सरकारी कर्मचारियों के साथ रानी का घर खाली करवाने पहुंचे। उन्होंने मकान में ताला लगवा दिया। उस समय रानी अस्पताल में भर्ती थीं। जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिली, वे तहसील कार्यालय पहुंचीं और तहसीलदार के चेंबर में जहर खा लिया। उनकी बेटी ने बताया कि उनकी मां बेहद परेशान थीं। अस्पताल में भर्ती होने के समय भी उन्हें मानसिक तनाव बना रहा था। जैसे ही उन्हें घर से निकालने की खबर मिली, उन्होंने यह कदम उठाया।

प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया

तेज संज्ञान लेते हुए तहसील कार्यालय में मौजूद लोगों ने आपातकालीन कार्रवाई की। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर पाई, तब उन्हें रायपुर रेफर किया गया।

नाबालिग बेटी का आरोप: कब्जे की कार्रवाई से मां टूट गईं, तहसील कार्यालय में खा लिया जहर

धमतरी तहसील कार्यालय में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला रानी दुलानी की नाबालिग बेटी दिशा दुलानी ने पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा ने बताया कि उनकी मां अस्थमा की मरीज हैं और पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इसी दौरान जब दिशा घर पर अकेली थी, तब तहसीलदार और चोला मंडलम कंपनी के कर्मचारी घर पहुंचे और जबरन घर से निकालकर कब्जा कर लिया।

जब दिशा ने यह जानकारी अपनी मां को दी, तो वह अस्पताल से सीधे तहसील कार्यालय पहुंच गईं। वहां तहसीलदार मौजूद नहीं थे, लेकिन एक बाबू से उनकी बातचीत हुई। दिशा का आरोप है कि उस कर्मचारी ने उनकी मां से कहा, “अगर आप मर जाएंगी, तो मकान अपने आप आपके बच्चों के नाम हो जाएगा।” यह सुनकर रानी दुलानी emotionally टूट गईं और वहीं ज़हर खा लिया।

जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद जिला प्रशासन, तहसील अधिकारी और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। तहसील कार्यालय में मौजूद लोगों, कर्मचारियों और चश्मदीदों की पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि कोर्ट निर्णय लागू करते समय कहीं विधिक प्रक्रिया में कोई त्रुटि या जल्दबाजी तो नहीं हुई।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि कानून की कठोरता और मानव संवेदना में संतुलन जरूरी है। विवादित मामलों में प्रभावित परिवार को समय पर न्याय और समझदारी से संवाद की दरकार होती है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और परिवार सदमे में है, वहीं प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Also Read: Naxal Camp Destroyed: धमतरी में नक्सल मोर्चे पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बड़ेगोबरा की पहाड़ियों में नक्सली कैंप ध्वस्त

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button