Shivnath River Durg: बच्चे की जान बचाने नदी में कूदा युवक, … फिर जो हुआ, जानकर दंग रह जाएंगे

Shivnath River Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शिवनाथ नदी में डूबते हुए बच्चे को बचाने कूदे एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना ग्राम कोटनी के पास हुई, जहां 14 वर्षीय बच्चा नदी में डूबने लगा।

बच्चे को बचा लिया, युवक लापता

Durg News: ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे को डूबते देख गांव के 5 से 6 युवक नदी में कूद पड़े। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन इस दौरान योगेंद्र ठाकुर, जो कोटनी गांव का ही रहने वाला है, तेज बहाव में फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया।

SDRF की टीम कर रही तलाश

घटना के बाद से लगातार एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ रेस्क्यू अभियान चला रही है। हालांकि, नदी में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव की वजह से युवक का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। दो दिन से जारी तलाश के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी है।

Also Read: VIDEO: जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में बह गई कार, बस्तर घूमने आया एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button