गौवंश के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश

बिलासपुर: बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में गहरा रोष फैल गया। संगठन के सदस्यों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी युवक को पकड़कर तारबाहर थाने पहुँचाया।

आरोपी युवक पुलिस हिरासत में, जाँच शुरू

हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और गौवंश के साथ किए गए अमानवीय कृत्य के आरोपों की जाँच कर रही है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में जुटी है।

हिंदू संगठनों ने की कठोर सजा की मांग

हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें समाज की व्यवस्था और मानवता के खिलाफ हैं। नेताओं ने मांग की है कि आरोपी को कठोरतम सज़ा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी अमानवीय हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी विकृत सोच के प्रति आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।

Also Read: भिलाई में शराबी युवक की शर्मनाक करतूत: नशे में गौमाता पर क्रूरता, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button