
Deepak Baij Accident: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले का आज एक सड़क हादसे में सामना हो गया। काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, गाड़ियों को खासा नुकसान जरूर हुआ है।
कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक बैज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर थे। एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे रायगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियां अचानक एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कई गाड़ियों के आगे-पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
सभी लोग सुरक्षित, किसी को नहीं आई चोट
State Congress President Deepak Baij’ Accident: हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा स्टाफ ने हालात को तुरंत संभाला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसे की वजह क्या रही?
फिलहाल हादसे की वजह का स्पष्ट तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगने से गाड़ियों की दूरी नहीं बन पाई और पीछे की गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
गाड़ियों को हुआ नुकसान, काफिला फिर रवाना
टक्कर के चलते कुछ गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। उनमें से कुछ को वहीं रोककर बाकी काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। यह हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से सभी लोग सुरक्षित बच गए।
Also Read: Durg MLA Gajendra Yadav injured: दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव घायल, अस्पताल में भर्ती



