
Government Divyang College Raipur: अगर आप दिव्यांग हैं, 12वीं पास कर चुके हैं और कला में करियर बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। रायपुर के माना कैंप में स्थित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीपीए (बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स) और बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया 1 जून 2025 से शुरू हो चुकी है।
गायन और तबला, चित्रकला खास कोर्स
BPA Course Admission: ये कोर्स खासतौर पर दिव्यांगजनों के लिए डिजाइन किए गए हैं। श्रवण बाधित, दृष्टिबाधित और अस्थिबाधित छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए इस महाविद्यालय में दो खास कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं:
- बीपीए (Bachelor of Performing Arts) – जिसमें गायन और तबला मुख्य विषय होंगे।
- बीएफए (Bachelor of Fine Arts) – जिसमें चित्रकला यानी पेंटिंग को प्रमुख विषय रखा गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
Social Welfare Department Chhattisgarh: जिले के सभी 12वीं पास दिव्यांग छात्र, जो संगीत या चित्रकला में रुचि रखते हैं, वे अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग ने ऐसे सभी छात्रों से अपील की है कि वे जल्दी से जल्दी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
डॉक्यूमेंट कौन-कौन से लगेंगे?
एडमिशन के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट जरूरी हैं:
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की छायाप्रति
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (मूल प्रति)
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- यूडीआईडी कार्ड
- आधार कार्ड (जिसमें मोबाइल नंबर लिंक हो)
- बैंक पासबुक (जिसमें आधार और मोबाइल नंबर लिंक हो)
- 10 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
कहां से मिलेगी जानकारी?
Government Disabled College Raipur: अगर आपके मन में कोई सवाल है या ज्यादा जानकारी चाहिए, तो आप सीधे समाज कल्याण विभाग, महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं।
क्यों खास है ये मौका?
Government Divyang College Raipur: छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से दिव्यांगजनों को न सिर्फ उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि कला के क्षेत्र में पहचान बनाने का रास्ता भी खुलेगा। जो छात्र पारंपरिक कोर्सों से हटकर कुछ रचनात्मक करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।



