
कुरुद 09 फरवरी 2025, Nagriya Nikay Chunav 2025: नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम दौर में कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने नगर में आयोजित आम सभा को संबोधित किया और भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस सभा में विधायक ने भाजपा के विकास कार्यों पर जोर देते हुए बताया कि भाजपा के शासनकाल में कुरुद नगर में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, और यदि एक बार फिर भाजपा को मौका मिलता है तो यह विकास और तेज गति से होगा। विधायक चंद्राकर ने सभा में कहा, “आपका हर एक वोट नगर के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा। हम सभी मिलकर कुरुद को और अधिक समृद्ध और उन्नत बनाएंगे।”
विकास की दिशा में नगर में भाजपा की सरकार बनाने की आवश्यकता
Kurud MLA Ajay Chandrakar: विधायक चंद्राकर ने कहा, “हमने हमेशा जनता की भलाई एवं नगर के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है। भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास की नई दिशा दी है और यदि हमारी पार्टी को इस बार भी जनादेश मिलता है, तो हम कुरुद को एक आदर्श नगर बनाएंगे।” उन्होंने कुरुद की जनता से भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की, ताकि नगर में विकास का यह सिलसिला जारी रहे।
कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- उनके पास विकास का कोई एजेंडा नही
विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस के पास अब गिनाने के लिए कोई काम नहीं है। जनता के उन्हें पुरे पांच साल दिए थे परन्तु कांग्रेस के लोग एक ऐसा काम गिनवा दे जिससे नगर के विकास में कोई इजाफा हुआ हो। जबकि भाजपा ने काम करके दिखाया है।” विधायक ने आगे कहा कि केवल भाजपा ही सच्चे विकास और नगर की समृद्धि का प्रतीक है, और इसलिए नगरवासियों को इस बार भाजपा को जीत दिलानी चाहिए।
पार्षद और अध्यक्ष पद की उम्मीदवारों को मिली जनता का समर्थन
Nagriya Nikay Chunav 2025: सभा में भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवारों और अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ज्योति भानु चंद्राकर के समर्थन में नगरवासियों की भारी जनसमर्थन देखने को मिला। अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा, “हमारे पास विकास की योजनाएं हैं, जिन्हें हम जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।” ज्योति ने कहा कि नगर में भाजपा की सत्ता आते ही नगर पंचायत कार्यालय में व्यापक पैमाने में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने, सेवादायी संस्था में आम नागरिकों को लाभ दिलाने भ्रष्टाचार बंद किया जायेगा। मंदिर सामान नपं. कार्यालय में नशाखोरी एवं पार्टी मनाना प्रतिबंधित होगा। प्रत्येक चौक- चौराहों एवं पुराना बाजार, नए बाजार को व्यापार के लिए सुन्दर और व्यवस्थित किया जायेगा। श्रीमती चंद्राकर ने आगे कहा कि, फुटकर व्यापारियों को बेहतर सुविधा देने एवं व्यवस्थित करने उसे विशेष सहायता प्रदान किया जायेगा। नगर वासियों को हर-एक मुलभुत सुविधा देकर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिकों को दिलाया जायेगा। आगामी पांच वर्षों में मोदी की गारंटी में विष्णु के सुशासन से अजय के विकास रथ को नगर पंचायत कुरूद में निरंतर चलाया जायेगा।
कुरुद की जनता किस पर जताएगी अपना भरोसा? चुनावी फैसला अहम मोड़ पर
Nagar Panchayat Kurud: कुरुद में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है, और अब यह जनता के हाथ में है कि वे अपना नगर का नेतृत्व किसे चुने। चुनावी मैदान में भाजपा की ओर से ज्योति भानु चंद्राकर हैं, जो नशामुक्ति अभियान, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर देने की बात कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस से तपन चंद्राकर और कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी योगेश चंद्राकर गुरूजी एवं विनोद सचदेव भी मैदान में है सभी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं, ताकि वे जनता का विश्वास जीत सकें।
कुरुद की जनता के लिए यह चुनाव न केवल एक राजनीतिक चुनाव है, बल्कि उनके नगर के भविष्य का निर्धारण भी होगा। ऐसे में यह देखना होगा कि वे विकास और बदलाव की दिशा में किसे चुनते हैं। क्या वे भाजपा के विकास कार्यों को जारी रखने का निर्णय लेंगी या फिर किसी नए नेतृत्व की ओर रुख करेंगी?
यह चुनाव कुरुद के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है, और जनता का फैसला नगर के आने वाले समय की तस्वीर तय करेगा।
Also Read: CG नगरीय निकाय चुनाव: आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, आचार संहिता का पालन अनिवार्य