अजय चंद्राकर की पहल से कुरूद को 8 बड़ी सौगातें, शिक्षा से लेकर जल तक सब कुछ शामिल!

कुरूद, कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए यह सप्ताह खुशखबरी से भरा रहा। विधायक अजय चंद्राकर की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कुरूद विधानसभा क्षेत्र के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी से इसकी घोषणा की।

गौरतलब है कि अजय चंद्राकर ने 19 सितम्बर को शिक्षा, पेयजल, सड़क और कृषि सम्बंधित विभिन्न मांगी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था और विभिन्न मांगे रखे थी ।

नया कॉलेज और ITI की स्वीकृति

ग्राम करेली बड़ी में नवीन शासकीय महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को अब दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। वहीं जी-ज़ामगांव में नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की स्वीकृति से युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी।

शहरी जल प्रदाय योजना का लाभ

नगर पालिका कुरूद एवं नगर पंचायत भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना को मंजूरी मिली है। योजना पूरी होने के बाद लोगों को नल से घर-घर पानी मिल सकेगा और गर्मियों में पानी की किल्लत कम होगी।

नगर पालिका और पंचायत को करोड़ों की राशि

नगर पालिका कुरूद के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नगर पंचायत भखारा के लिए 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से सड़कों, नालियों और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

किसानों के लिए एनिकट निर्माण और मरम्मत

भेंडरी से बरौंडा तक पैरी नदी पर एनिकट निर्माण की स्वीकृति दी गई है। साथ ही खट्टी एनिकट की मरम्मत की भी घोषणा हुई है। इससे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा और किसान बेहतर फसल ले सकेंगे।

नया नगर पंचायत और गौरव पथ का निर्माण

ग्राम पंचायत करेली बड़ी और खट्टी को मिलाकर नया नगर पंचायत बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र में शहरी सुविधाएँ तेजी से बढ़ेंगी। इसके अलावा करेली बड़ी और भेंडरी में गौरव पथ का निर्माण होगा, जिससे सड़कों का स्वरूप शहर जैसी चमचमाती होगी।

जनता को होगा सीधा फायदा

इन सभी योजनाओं से विद्यार्थियों को पास में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी, युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और शहरी इलाकों में पेयजल की दिक्कत दूर होगी।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह सब क्षेत्र की जनता की मेहनत और विश्वास का परिणाम है। “हमने जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाया और अब इसका नतीजा सामने है। आने वाले समय में और भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।”

कुल मिलाकर 8 मांगे हुई पूरी

विधायक अजय चंद्राकर की विभिन्न मांग पूर्ण करते हुए कुरूद विधानसभा को मिला विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

  • ग्राम करेली बड़ी में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्वीकृति।
  • जी-ज़ामगांव में नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति।
  • नगर पालिका कुरूद एवं नगर पंचायत भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना की स्वीकृति।
  • नगर पालिका कुरूद के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ एवं नगर पंचायत भखारा के लिए 1.5 करोड़ की राशि की स्वीकृति।
  • भेंडरी से बरौंडा एनिकट निर्माण (पैरी नदी अंतर्गत)।
  • ग्राम पंचायत करेली बड़ी एवं ग्राम खट्टी को मिलाकर नवीन नगर पंचायत बनाये जाने की स्वीकृति।
  • खट्टी एनिकट की मरम्मत हेतु घोषणा।
  • ग्राम करेली बड़ी एवं भेंडरी में गौरव पथ निर्माण।

लोगों में खुशी का माहौल

कुरूद और आसपास के गाँवों में इन घोषणाओं को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीण जनों का कहना है कि प्रस्तावित विकास कार्यों के पूर्ण होने से उनके दैनिक जीवन में सहजता और सुविधाएँ बढ़ेंगी। पेयजल, सड़क और शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की उपलब्धता से जीवन स्तर और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध होगा

Also Read: Manrega Darpan: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘मनरेगा दर्पण’ का शुभारंभ, ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर पिछले तीन वर्षों में हुए मनरेगा के कार्यों का विवरण, व्यय और प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button